9:15श्रीभगवानुवाच

Raja Vidya Raja Guhya Yoga

राजविद्या राजगुह्य योग

Sanskrit Shloka

ज्ञानयज्ञेन चाप्यन्ये यजन्तो मामुपासते। एकत्वेन पृथक्त्वेन बहुधा विश्वतोमुखम्॥ 9:15॥

Padacheeda (Word-by-Word)

ज्ञान-यज्ञेन च अपि अन्ये यजन्तः माम् उप-आसते एकत्वेन; पृथक्त्वेन बहुधा, विश्वतः-मुखम्।

Anvaya (Construction)

अन्ये (अन्य) माम् (मुझे) ज्ञान-यज्ञेन (ज्ञान-यज्ञ द्वारा) एकत्वेन (ऐक्य भाव के साथ) यजन्तः (पूजन करते हुए) अपि (भी) च (और) बहुधा (विभिन्न रूपों में) विश्वतः-मुखम् (सर्वत्र-मुखी) पृथक्त्वेन (पृथक-भाव से) उप-आसते (उपासना करते हैं)।

Meaning

Hindi

कुछ अन्य लोग मुझे ज्ञान-यज्ञ के द्वारा एकत्व-भाव से या अभिन्न भाव से पूजन करते हुए भी मेरी उपासना करते हैं, और दूसरे मनुष्य मुझ विराट-स्वरूप परमेश्वर की पृथक-भाव से उपासना करते हैं।


English

Others worship me differently—by following the Path of Knowledge and perceiving themselves as one with Me. Still, others worship the all-facing Me as separate from them. (9:15)

Commentary

Hindi

ज्ञानमार्गी यह मानते हैं कि आत्मा और परमात्मा में कोई भेद नहीं — दोनों एक ही हैं, जैसे घटाकाश (घड़े के भीतर का आकाश) और महाकाश में कोई भेद नहीं। घड़ा (अज्ञान) टूटते ही दोनों एक हो जाते हैं। दूसरी ओर, भक्तिमार्गी परमात्मा को अंशी और आत्मा को उनका अंश मानते हैं, तथा दोनों में पृथकत्व है — ऐसा विचार रखते हैं। आत्मा कभी भी परमात्मा की बराबरी नहीं कर सकती — ऐसी पृथकत्ववादियों की मान्यता है।


English

Followers of the Path of Knowledge (Jnāna Yoga) hold the belief that the soul and God are essentially one, akin to the sky within and outside a pitcher being one, just as when the pitcher is shattered and its walls removed, the two skies blend into a singular entity. In this metaphor, the walls of the pitcher represent Ignorance. Their removal leads to the soul merging with and becoming indistinguishable from God. In contrast, those on the Path of Loving Devotion (Bhakti Yoga) regard the soul as a fraction of God. Although qualitatively the same as God, it is considered to be lesser in power and majesty. According to this perspective, even upon attaining Nirvāna, the soul retains its distinct identity and never achieves the same magnitude as God.