Raja Vidya Raja Guhya Yoga
राजविद्या राजगुह्य योग
सर्वभूतानि कौन्तेय प्रकृतिं यान्ति मामिकाम्। कल्पक्षये पुनस्तानि कल्पादौ विसृजाम्यहम्॥ 9:7॥
सर्व-भूतानि, कौन्तेय, प्रकृतिम् यान्ति मामिकाम् कल्प-क्षये! पुनः तानि कल्प-आदौ वि-सृजामि अहम्।
कौन्तेय (हे कुंती-पुत्र अर्जुन)! कल्प-क्षये (कल्प के अंत में) सर्व-भूतानि (सभी प्राणी) मामिकाम् (मेरी) प्रकृतिम् (प्रकृति) यान्ति (जाते हैं), कल्प-आदौ (कल्प के आरंभ में) तानि (वे) अहम् (मैं) पुनः (फिर) वि-सृजामि (सृजित करता हूँ)।
Hindi
हे अर्जुन! {ब्रह्मा के प्रत्येक दिन के, अर्थात} कल्पों के अंत में सभी भूत मेरी {अव्यक्त} प्रकृति में लौट आते हैं, और {ब्रह्मा के प्रत्येक दिन के, अर्थात} कल्पों के शुरुआत में उनको मैं फिर रचता हूँ।
English
O, Kaunteya! At the end of the Kalpa (one day of the Semi-God Brahmā), all the beings return to My {Unmanifest} Nature (Prakriti), and at the inception of the subsequent Kalpa—the dawn of Brahmā's next day—I create them once again {send them forth once again}. (9:7)
Hindi
भागवत महापुराण में एक स्थल पर जो वर्णन है, उससे यह संकेत मिलता है कि (इस श्लोक में) 'भूत' का अर्थ जीव है, और कल्प (जिसका अर्थ ब्रह्मा का एक दिन होता है) के शुरू में सिर्फ जीवों की, यानी "वैकृत सृष्टि" होती है; और ब्रह्मा के दिन के अंत में सिर्फ जीवों का विलय होता है — "प्राकृत सृष्टि", अर्थात अजैविक जगत के घटक तत्त्व, ज्यों-के-त्यों रह जाते हैं। प्राकृत सृष्टि और उसका विलय महाकल्प के शुरू और अंत में होता है (श्लोक 46, अध्याय 10, स्कंध 2, भागवत महापुराण)। "वैकृत सृष्टि" का अभिप्राय भागवत महापुराण में (स्कंध 3, अध्याय 10) में दिया गया है। "वैकृत सृष्टि" में स्थावर वृक्ष–वनस्पति, पशु–पक्षी, मनुष्य और देवता आते हैं।
English
The term "bhoot" can sometimes refer to living beings and at other times to inanimate physical entities or the entirety of them—the physical universe. In the Bhāgawata Purāna, it becomes evident that in this verse, "bhoot" specifically pertains to living beings. These living beings return to the Unmanifest Nature in their subtle bodies, without their physical mass, at the conclusion of the day of the Semi-God Brahmā. One day of Brahmā, or one kalpa, is calculated to be equal to 4.32 billion human years. However, the physical universe itself continues to exist. It undergoes dissolution at the culmination of the Mahākalpa and is subsequently recreated at the dawn of the next Mahākalpa (Verse 46, Ch. 10, Second Skandha, Bhāgawata Purāna).