Raja Vidya Raja Guhya Yoga
राजविद्या राजगुह्य योग
समोऽहं सर्वभूतेषु न मे द्वेष्योऽस्ति न प्रियः। ये भजन्ति तु मां भक्त्या मयि ते तेषु चाप्यहम्।। 9:29।।
समः अहम् सर्व-भूतेषु, न मे द्वेष्यः अस्ति, न प्रियः; ये भजन्ति तु माम् भक्त्या, मयि ते, तेषु च अपि अहम्।
अहम् (मैं) सर्व-भूतेषु (सभी भूतों में) समः (समान), न (न) मे (मुझे) द्वेष्यः (द्वेष है) न (न ही) प्रियः (प्रिय) अस्ति (है), तु (लेकिन) ये (जो) माम् (मुझे) भक्त्या (भक्ति से) भजन्ति (पूजा करते हैं) ते (वे) मयि (मुझमें), च (और) अहम् (मैं) अपि (भी) तेषु (उनमें हूँ)।
Hindi
मैं सब प्राणियों में सम हूँ—न किसी से मेरा द्वेष है और न कोई प्रिय है, परंतु जो मुझको प्रेम-भक्ति से भजते हैं, वे मुझमें हैं, और मैं भी उनमें {अधिक प्रकट} हूँ।
English
I am equally disposed toward all: I loathe no one, nor do I fancy anyone. But those who worship Me with love and devotion are in Me, and I am in them. (9:29)
Hindi
यहाँ भगवान ने एक सामान्य सिद्धांत दिया है, जिसका तात्पर्य इतना ही है कि उनका सबके प्रति समभाव है। जन्म, जाति, लिंग, देश, धर्म, नस्ल या अन्य किसी भी कारण वे भेद–भाव नहीं करते। निहितार्थ यह भी है कि जहाँ तक न्याय का प्रश्न है, वे अभक्त के प्रति भी अन्याय नहीं करते और कर्म–सिद्धांत निष्पक्षता से चलता रहता है — भले ही भगवान की भगवत्ता, भगवान के भक्त में अधिक विद्यमान हो। किंतु आगे चलकर भगवान बारहवें अध्याय के श्लोक 13–20 के बीच ईश्वर का प्रिय होने का विशेष सिद्धांत देते हैं — “जिनमें अमुक–अमुक अच्छे भाव और जीवनमूल्य हों, वे भक्त मुझे विशेष प्रिय हैं।” इसी प्रकार, अठारहवें अध्याय के श्लोक 68–69 में वे स्पष्ट रूप से कहते हैं कि भगवद् गीता के मोक्षदायी ज्ञान को प्रचारित–प्रसारित करने वाले उन्हें सबसे अधिक प्रिय हैं। जैसे भारतीय संविधान में एक सामान्य सिद्धांत बताया गया है कि संविधान सभी नागरिकों को समान समझता है, लेकिन फिर वह कुछ नागरिक–वर्गों को अलग से विशेष लाभ भी प्रदान करता है — इसलिए, इस श्लोक और 12:13–20 तथा 18:68–69 में कोई वास्तविक विरोध नहीं है।
English
In this verse, the Lord establishes a general rule, emphasizing that He does not practice discrimination based on factors such as birth, caste, gender, country, religion, or race. This underscores His commitment to justice, even for those who may not believe in Him. The Law of Karma, established by Him, operates impartially, affecting everyone, including His devotees. However, in later chapters, the Bhagavad-Gitā introduces special rules to illustrate who is particularly dear to God. A closer look at verses 13 to 20 in chapter 12 reveals that individuals who embody certain exalted human values endear themselves to God. Similarly, in chapter 18, the text outlines another exceptional case where someone becomes exceptionally dear to God—those who spread the liberating knowledge of the Bhagavad-Gitā (18:69). This distinction between general and special rules can be likened to legal practices in a country. The Constitution may assert the general rule that all citizens are equal, but it also provides special privileges to specific categories of citizens for justifiable reasons. Addressing the question of God dwelling in the hearts of all beings, it is, again, important to recognize the distinction between general and special principles. While God’s presence is inherent in all, it is more accessible and manifest in a pure and devoted soul—a Bhakta. Just as fire is inherently present in everything but readily manifests in dry wood, God-consciousness is easily accessed in a devoted soul. Hence, satsanga—the company of pure and enlightened souls—is considered an excellent means of igniting the spiritual fire in someone.