8:10श्रीभगवानुवाच

Akshara Brahma Yoga

अक्षर ब्रह्म योग

Sanskrit Shloka

प्रयाणकाले मनसाचलेन भक्त्या युक्तो योगबलेन चैव। भ्रुवोर्मध्ये प्राणमावेश्य सम्यक् स तं परं पुरुषमुपैति दिव्यम्॥ 8:10॥

Padacheeda (Word-by-Word)

प्र-याण-काले, मनसा अ-चलेन, भक्त्या युक्तः, योग-बलेन च एव, भ्रुवोः मध्ये प्राणम् आवेश्य सम्यक्— सः तम् परम् पुरुषम् उप-एति दिव्यम्।

Anvaya (Construction)

सः (वह) भक्त्या (भक्ति से) युक्तः (संयुक्त होकर) प्र-याण-काले (प्रयाण के समय) योग-बलेन (योग की शक्ति से) भ्रुवोः (भ्रू के) मध्ये (बीच में) प्राणम् (प्राण को) सम्यक् (अच्छी प्रकार) आवेश्य (स्थापित करके) च (और) अ-चलेन (अडिग) मनसा (मन से) (स्मरण करता हुआ) तम् (उसे) दिव्यम् (दिव्य) परम् (परम) पुरुषम् (पुरुष को) एव (ही) उप-एति (प्राप्त करता है)।

Meaning

Hindi

वह अंतकाल में भी योगबल से भृकुटी (भवों) के मध्य में प्राण को अच्छी प्रकार स्थापित करके, फिर अचल मन से भक्ति-युक्त होकर {स्मरण करता हुआ शरीर त्यागता है} वह उस दिव्य-रूप परमपुरुष परमात्मा को ही प्राप्त करता है।


English

He, who in the final moments of his life, imbued with Bhakti (loving devotion), uses the science of the {Meditative} Yoga to focus his mind between his eyebrows and who leaves the body remembering Me with an unwavering mind, is drawn into the Self of the Divine Being. (8:10)

Commentary

Hindi

अध्यात्म-विद्या से अपरिचित लोग शायद यह सोच सकते हैं कि भौंहों के बीच प्राण को स्थापित कर शरीर छोड़ना काल्पनिक बात है—भला ऐसी इच्छा-मृत्यु कैसे हो सकती है! उन्हें, और अन्य विश्वासी भक्तों को भी, कई आधुनिक संतों के विषय में यों शरीर त्यागते हुए प्रयाण करने के संबंध में जो दस्तावेजीकृत तथ्य हैं, वे ज़रूर देखने चाहिए, जिससे भगवद् गीता की अध्यात्म-विद्या में उनकी आस्था दृढ़ हो। स्वामी शिवानंद सरस्वती (1887–1963, ऋषिकेश, उत्तराखंड) ने बैठकर, शिष्यों को पहले से ही बताकर, ध्यान लगाकर शरीर छोड़ा। उसकी विरल वीडियो का एक अंश यूट्यूब पर उपलब्ध है। कई वीडियो हैं; एक में देह-त्याग के ठीक पहले का ध्यानावस्थित होने का भी चलचित्र है, और देह-त्याग के बाद का भी। देखने के लिए गूगल में "Sivanand mahasamadhi" टाइप करें। उनके शिष्य सत्यानंद जी ने रिखिया (देवघर, बिहार) में ठीक इसी प्रकार, अपने निकट शिष्यों को बता कर, ध्यान में स्थित होकर 2009 में शरीर छोड़ा। लेकिन यह कार्य सिर्फ पारंगत योगी ही कर सकते हैं, जिनका ज़िक्र भगवद् गीता के छठे अध्याय में भगवान ने श्लोक 6:46 में किया है।


English

The science of Meditative Yoga teaches the technique of consciously and deliberately leaving the body at the time and place of one's choice, rather than involuntarily or unknowingly. This enables Yoga practitioners to depart from the body while consciously remembering God. Yogis report two methods for achieving this. Firstly, the Yogi may be informed by the divine forces in advance of the time of their death, allowing them to sit and meditate at that moment, to leave the body while remembering God. Alternatively, the Yogi may personally choose a time of death and demit the body in meditation. However, acquiring this esoteric science is not easy, and not all devotees have access to it; only trained meditative Yogis can master it. Therefore, the alternative method to leave the body with a thriving remembrance of God is to continually chant His name and remember Him. Once silent chanting becomes ingrained in the mind, it continues automatically and unceasingly, ensuring that at the time of death, one can depart with a similar effect as achieved through the esoteric practice of leaving the body while meditating on God.