Karma Sannyasa Yoga
कर्म संन्यास योग
सर्वकर्माणि मनसा सन्न्यस्यास्ते सुखं वशी। नवद्वारे पुरे देही नैव कुर्वन्न कारयन्॥ 5:13॥
सर्व कर्माणि मनसा सन्न्यस्य, आस्ते सुखम् वशी, नव-द्वारे पुरे देही, न एव कुर्वन्, न कारयन्।
वशी (जो आत्म-नियंत्रित है) देही (व्यक्ति) न (नहीं) कुर्वन् (करता), न (नहीं) कारयन् (करवाता) एव (ही) नव-द्वारे (नव-द्वारों वाले) पुरे (शरीर में) सर्व (सभी) कर्माणि (कर्मों को) मनसा (मन से) सन्न्यस्य (त्याग कर) सुखम् (सुख) आस्ते (स्थित रहता है)।
Hindi
अर्थ : अपना अंतःकरण जिसके वश में हो, ऐसा व्यक्ति सब कर्मों का मन से त्यागकर नौ द्वारों वाले इस शरीर-रूपी घर में आनंद-पूर्वक अवस्थित रहता हुआ न कर्म करता है और न करवाता है।
English
The embodied soul who has mastered both his mind and body, experiences great joy once he has mentally let go of {attachment to} all actions. Dwelling in the city of his body with nine gates, he {in a way} neither does anything nor causes anything to be done. (5:13)
Hindi
श्लोक 5:8, 9 में अस्वैच्छिक कर्मों की बात हो रही थी। यहाँ स्वैच्छिक कर्मों की बात हो रही है। यहाँ आत्मा (अक्षर पुरुष) के स्वरूप में स्थित व्यक्ति की बात हो रही है, जो सब कुछ करता हुआ भी न कर्म करता है, न करवाता है। यह नैष्कर्म्य-सिद्धि की अवस्था है, जिसका वर्णन आगे चलकर किया गया है।
English
The figurative use of “doing” something while “not doing” it simultaneously is an intriguing and significant concept introduced in verse 4:17 of the Bhagavad-Gitā. This concept will gradually unfold and become more apparent in the chapters that follow. In technical terms, it is referred to as “Naishkarmya Siddhi” mentioned in verse 18:49, denoting a state where actions are performed without attachment to their results. This state is one of the primary keys to achieving Nirvāna and is central to the teachings of the Gitā. This verse underscores the deliberate effort to distinguish the authentic self (God's essence) from the superficial self (Nature's fragment) during the execution or initiation of actions.