Jnana Karma Sannyasa Yoga
ज्ञान कर्म संन्यास योग
योगसन्न्यस्तकर्माणं ज्ञानसञ्छिन्नसंशयम्। आत्मवन्तं न कर्माणि निबध्नन्ति धनंजय॥ 4:41॥
योग-सन्न्यस्त-कर्माणम्, ज्ञान-सं-छिन्न-संशयम्, आत्म-वन्तम्, न कर्माणि नि-बध्नन्ति, धनञ्जय!
धनञ्जय (हे धनञ्जय अर्जुन)! योग-सन्न्यस्त-कर्माणम् (जो व्यक्ति योग में कर्मों को समर्पित करता है) ज्ञान-सं-छिन्न-संशयम् (जिसका ज्ञान संपूर्ण रूप से संशय से मुक्त हो चुका है) आत्म-वन्तम् (जो आत्मा में स्थित है) कर्माणि (उसके कर्म) न (नहीं) नि-बध्नन्ति (बांधते)।
Hindi
हे अर्जुन! जिसने {कर्म-योग की विधि से} समस्त कर्मों का परमात्मा में अर्पण कर दिया है, और जिसने ज्ञान द्वारा समस्त संशयों का नाश कर दिया है, ऐसे वश में किए हुए अंतःकरण वाले मनुष्य को कर्म कभी {पुनर्जन्म के बंधन में} नहीं बाँधते।
English
O, Dhananjaya (Arjuna)! One who has consecrated all their acts to God through Yoga, whose doubts have been laid to rest by Knowledge, and who is always poised in the Self is not bound {to the cycle of birth and death} by any of their actions. (4:41)