4:27श्रीभगवानुवाच

Jnana Karma Sannyasa Yoga

ज्ञान कर्म संन्यास योग

Sanskrit Shloka

सर्वाणीन्द्रियकर्माणि प्राणकर्माणि चापरे। आत्मसंयमयोगाग्नौ जुह्वति ज्ञानदीपिते॥ 4:27॥

Padacheeda (Word-by-Word)

सर्वाणि इन्द्रिय-कर्माणि, प्राण-कर्माणि च अपरे, आत्म-संयम-योग-अग्नौ जुह्वति ज्ञान-दीपिते।

Anvaya (Construction)

अपरे (कुछ अन्य) सर्वाणि (सभी) इन्द्रिय-कर्माणि (इंद्रियों की क्रियाओं को) च (और) प्राण-कर्माणि (प्राणों के कार्यों को) ज्ञान-दीपिते (ज्ञान के दीप द्वारा प्रकाशित) आत्म-संयम-योग-अग्नौ (आत्म-संयम-योग की अग्नि में) जुह्वति (हवन करते हैं)।

Meaning

Hindi

दूसरे जन इंद्रियों की संपूर्ण क्रियाओं को और प्राण-वायु की {अर्थात प्राणायाम की} क्रियाओं को ज्ञान से प्रकाशित आत्म-संयम-योग-रूप अग्नि में हवन किया करते हैं।


English

Some dedicate the actions of their senses and the movements of their life-breath into the luminous fire of self-discipline, kindled by spiritual wisdom. (4:27)

Commentary

Hindi

इस श्लोक में ध्यान-समाधि यज्ञ का उल्लेख है—अर्थात न केवल इंद्रियों के व्यापारों का, बल्कि प्राणों (साँसों) की गतिविधियों का भी संयमन करने की बात की गई है। इंद्रियों की क्रियाओं के साथ-साथ प्राणायाम की प्रक्रियाओं को भी आत्म-संयम रूप अग्नि में होम करके, अंततः ज्ञान-प्रकाश—अर्थात समाधि—की प्राप्ति की बात कही गई है।


English

This verse alludes to Dhyāna Yoga, or the Path of Meditation, where Prānāyāma, or breath control, plays a pivotal role in self-discipline and Self-realization. Detailed methodologies of such meditative practices can be found in Sage Patanjali’s renowned work, the Yoga-sutra.