4:28श्रीभगवानुवाच

Jnana Karma Sannyasa Yoga

ज्ञान कर्म संन्यास योग

Sanskrit Shloka

द्रव्ययज्ञास्तपोयज्ञा योगयज्ञास्तथापरे। स्वाध्यायज्ञानयज्ञाश्च यतयः संशितव्रताः॥ 4:28॥

Padacheeda (Word-by-Word)

द्रव्य-यज्ञाः, तपः-यज्ञाः, योग-यज्ञाः, तथा अपरे, स्वाध्याय-ज्ञान-यज्ञाः च, यतयः संशित-व्रताः।

Anvaya (Construction)

अपरे (कुछ अन्य) द्रव्य-यज्ञाः (द्रव्य से यज्ञ) तपः-यज्ञाः (तप के यज्ञ) तथा (और) योग-यज्ञाः (योग के यज्ञ) च (और) संशित-व्रताः (संस्कारित व्रतों वाले) यतयः (यत्नशील व्यक्ति) स्वाध्याय-ज्ञान-यज्ञाः (स्वाध्याय-ज्ञान-यज्ञ करने वाले हैं)।

Meaning

Hindi

कुछ उपासक द्रव्यदान-रूप यज्ञ करते हैं, कुछ तपस्या-रूप यज्ञ करते हैं, कुछ अन्य {कर्म-}योग-रूप यज्ञ करते हैं, और कुछ दृढ़व्रती यत्नशील व्यक्ति स्वाध्याय-रूप ज्ञान-यज्ञ करते हैं।


English

Engaging one's wealth in charitable acts and the betterment of others {with the intent to gain God's Grace} is a form of spiritual pursuit (yajna). Embracing austerity with an aim for Self-realization is another form of yajna. Engaging in {Meditative} Yoga and delving into self-study {focusing on scriptures and spiritually enlightening texts} are also esteemed yajnas. Upholding strict vows, various seekers ardently engage in these diverse spiritual disciplines. (4:28)

Commentary

Hindi

द्रव्य-यज्ञ—अर्थात अग्नि में द्रव्यों की आहुति—अत्यंत प्राचीन काल में आध्यात्मिक लब्धि के एक प्रमुख साधन के रूप में प्रचलित हुए। इन्हें श्रुति (वेद)-आधारित यज्ञ या श्रौत-यज्ञ कहा गया। बाद में स्मृति-ग्रंथों ने आध्यात्मिक लब्धि के लिए अन्य साधनों को भी मान्यता दी और उन्हें भी 'यज्ञ' की ही श्रेणी में रखा। उदाहरणतः मनु-स्मृति ने तीसरे अध्याय में (3.70 एवं अन्य अनेक श्लोकों में) यह स्पष्ट किया कि पंच-महायज्ञ गृहस्थों को कभी नहीं छोड़ने चाहिए: ब्रह्म-यज्ञ — ब्रह्मविद्या के शास्त्रों का अध्ययन-अध्यापन देव-यज्ञ — हवन मनुष्य-यज्ञ — अतिथि-सेवा भूत-यज्ञ — विभिन्न जीवों के लिए भोजन का एक भाग सुरक्षित रखना पितृ-यज्ञ — पिता-माता की सेवा एवं सुश्रूषा स्मृतियों द्वारा निर्दिष्ट इन यज्ञों को स्मार्त-यज्ञ कहा गया। भगवद्-गीता ने 'यज्ञ' के अर्थ को इससे भी अधिक विस्तारित किया है।