4:17श्रीभगवानुवाच

Jnana Karma Sannyasa Yoga

ज्ञान कर्म संन्यास योग

Sanskrit Shloka

कर्मणो ह्यपि बोद्धव्यं बोद्धव्यं च विकर्मणः। अकर्मणश्च बोद्धव्यं गहना कर्मणो गतिः॥ 4:17॥

Padacheeda (Word-by-Word)

कर्मणः हि अपि बोद्धव्यम्, बोद्धव्यम् च वि-कर्मणः, अ-कर्मणः च बोद्धव्यम्, गहना कर्मणः गतिः।

Anvaya (Construction)

कर्मणः अपि (कर्म भी) बोद्धव्यम् (जाना चाहिए) च (और) अ-कर्मणः (अकर्म भी) बोद्धव्यम् (समझा जाना चाहिए) च (और) वि-कर्मणः (विकर्म, बुरा कर्म भी) बोद्धव्यम् (जानना चाहिए) हि (क्योंकि) कर्मणः (कर्म का) गतिः (मार्ग) गहना (गहरा है)।

Meaning

Hindi

कर्म, अकर्म तथा विकर्म ('विपरीत' कर्म—अवांछित, अवैध, निषिद्ध या पाप कर्म), इन सभी का स्वरूप जानना चाहिए, क्योंकि कर्म की गति गहन है।


English

Know what karma is, what vikarma is, and what akarma is. The ways of action are tough to fathom. (4:17)

Commentary

Hindi

मोटे तौर पर गुणातीत अवस्था के कर्मों को 'अकर्म', सात्त्विक और राजस कर्मों को 'कर्म', तथा तामस कर्मों को 'विकर्म' माना जाता है। भगवान ने इसी अध्याय में निष्काम कर्म को 'अकर्म' बताया है। दूसरे शब्दों में, जब कर्म का बंधकत्व या कर्मत्व नष्ट हो जाता है, तो उस कर्म को 'अकर्म' कहा जाता है। इस विषय पर आगे विस्तृत चर्चा अठारहवें अध्याय में देखें—(गी. 18.4–7, 23–25, 26–28)।भगवद् गीता में 'कर्म' मोटे तौर पर 'धर्म' के समकक्ष है, और 'विकर्म' 'अधर्म' या 'पाप' के। जो करणीय कर्म हैं, वे हमारे धर्म हैं। धर्मपूर्ण आचरण, या करने-योग्य कर्मों की उत्पत्ति जिन जीवन-मूल्यों से होती है, वे सनातन हैं—जैसे दया, करुणा, सत्य आदि। किंतु देश, काल और परिस्थिति के अनुसार उन सनातन जीवन-मूल्यों और उनसे उत्पन्न होने वाले कर्मों की प्राथमिकता का निर्णय भी हमें ज्ञान और धर्म द्वारा परिष्कृत स्वविवेक से करना होता है। इसीलिए भगवान यह कहते हैं कि कर्म की गति गहन होती है। जब एक साँप किसी शिशु को डसने के लिए आगे बढ़ रहा होता है, तब हमारे जीवन-मूल्यों के बीच एक द्वंद्व उपस्थित हो जाता है—क्या हम साँप के प्रति अहिंसा और दया का पालन करें, या शिशु पर करुणा करते हुए उसकी रक्षा के लिए साँप को मार दें? इसीलिए महाभारत के शांतिपर्व में राजधर्मानुशासन पर्व के 36वें अध्याय में यह कथन आता है— स एव धर्मः सोऽधर्मो देशकाले प्रतिष्ठितः । आदानमनृतं हिंसा धर्मो ह्यावस्थिकः स्मृतः ॥11॥ —महाभारत, महाभारत, शांति पर्व, राजधर्मानुशासनपर्व, छत्तीसवाँ अध्याय अर्थात, एक ही क्रिया देश और काल के भेद से धर्म या अधर्म हो जाती है। चोरी करना, झूठ बोलना एवं हिंसा करना—ये सब अधर्म होने पर भी अवस्था-विशेष में धर्म माने गए हैं। इसी प्रकार, सामान्य 'धर्म' और 'आपद्धर्म' (गंभीर आपदा में धर्म) में भेद किया जाता है। यह बात नहीं समझने से कभी-कभी बड़ा गंभीर संकट उपस्थित हो सकता है। अकाल पड़ने पर जीवन-रक्षा के लिए ऋषि विश्वामित्र को मरे हुए कुत्ते को खाने की प्रेरणा इसी आपद्धर्म के कारण हुई थी—जो सामान्य धर्म के विरुद्ध होते हुए भी, फिर भी धर्म ही था। विकर्म या पाप-कर्म तीन प्रकार के होते हैं—मानसिक, वाचिक और कायिक। पराये धन की इच्छा करना, दूसरे के अनिष्ट की कामना करना तथा वितथाभिनिवेश (किसी वस्तु के विषय में निरर्थक उत्सुकता या आग्रह) को मानसिक पाप माना गया है। वाचिक पाप चार प्रकार के माने गए हैं—झूठ बोलना, कठोर वाणी का प्रयोग करना, चुगली करना और असंबद्ध बकवाद करना। दूसरे के धन को चोरी या बलपूर्वक लेना, विधि-विरुद्ध हिंसा करना, परस्त्री-सेवन करना आदि कायिक पाप माने गए हैं। इन पापों का दंड मनुष्य को क्रमशः मानसिक, वाचिक और कायिक स्तरों पर ही भोगना पड़ता है। (मनु. 12.5–7)


English

Akarma (Transcendent actions): "Akarma," commonly understood as "inaction," is used in this sense multiple times in the Gitā, such as in verses 2:47 and 3:8.^2 However, in this verse, the Lord infuses the term with a profound meaning beyond its usual connotation. Here, the Lord identifies selfless actions—actions performed without attachment to their outcomes—as akarma. We might need to coin a new term, "actionlessness," to capture this concept, as it has no direct parallel in the English language or perhaps in any language. When one acts in a manner that nullifies the potential for rebirth, it is termed the state of actionlessness. It is as if, despite engaging in actions, no action was actually performed in terms of their potency to generate kārmic consequences. This state is achieved only when actions are performed without any attachment to the action itself or its results. Although God does not explicitly elaborate on this in great detail here, this understanding naturally flows from a preceding verse where God declares, "My actions do not bind me, nor do I crave their outcomes (4:14)." Broadly, the actions performed when the three Modes or Gunas of Nature are transcended are called Akarma or "actionlessness." For this reason, such actions (akarma, actionlessness) may also be called "transcendent actions." God is known to transcend the three Modes of Nature. In the pursuit of knowing Him, the spiritual aspirant also transcends Nature's three Modes through transcendent actions, leading them to attain Nirvāna. Karma (Actions): Karma, commonly understood as action, encompasses all types of deeds, whether they be good, evil, or neutral. Throughout the Gitā, this term is used in its general sense. However, in the current context, where God distinguishes between "karma," "akarma," and "vikarma," karma or action specifically excludes "akarma" (transcendent actions) and "vikarma" (evil actions, sinful actions). Therefore, "karma" refers to righteous or neutral actions performed with attachment, as performing them without attachment would elevate them to the status of transcendent actions or akarma in the special sense. Karmas (actions) thus encompass all the duties of an individual and additionally include three special, purifying actions: tapa (penance), dāna (charitable giving), and yajna (18:5).^3 "Tapa" and "dāna," these two words are used by God in special senses, different from their usual meanings. The meaning of "tapa" can be found in verses 17:14, 15, and 16, while the import of "yajna" is clarified in verses 4:24-33. Vikarma (Sinful actions): Vikarma refers to unrighteous and unethical actions that are prohibited by the scriptures.

Footnotes

^2 कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन। मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि।। 2:47 नियतं कुरु कर्म त्वं कर्म ज्यायो ह्यकर्मणः। शरीरयात्रापि च ते न प्रसिद्ध्येदकर्मणः।। 3:8 ^3 “O Pārtha, these actions - spiritual pursuits (yajna), charity (dāna), and penance (tapa) - should not be abandoned. They must be performed, indeed. They are purifying for those who are spiritually inclined. (18:5)”