4:18श्रीभगवानुवाच

Jnana Karma Sannyasa Yoga

ज्ञान कर्म संन्यास योग

Sanskrit Shloka

कर्मण्यकर्म यः पश्येदकर्मणि च कर्म यः। स बुद्धिमान्मनुष्येषु स युक्तः कृत्स्नकर्मकृत्॥ 4:18॥

Padacheeda (Word-by-Word)

कर्मणि अकर्म यः पश्येत्, अकर्मणि च कर्म यः, सः बुद्धिमान् मनुष्येषु, सः युक्तः कृत्स्न-कर्म-कृत्।

Anvaya (Construction)

यः (जो) कर्मणि (कर्म में) अकर्म (अकर्म) पश्येत् (देखता है) च (और) यः (जो) अकर्मणि (अकर्म में) कर्म (कर्म) पश्येत् (देखता है) सः (वह) मनुष्येषु (मनुष्यों में) बुद्धिमान् (बुद्धिमान) सः (वह) युक्तः (योगी) कृत्स्न-कर्म-कृत् (समस्त कर्मों को करने वाला है) ।

Meaning

Hindi

जो मनुष्य कर्म में अकर्म देखता है और अकर्म में कर्म देखता है, वह मनुष्यों में बुद्धिमान है, और वह समस्त कर्मों में लगा रहने पर भी {ईश्वरीय चेतना से} युक्त रहता है।


English

The one who sees akarma (action without a binding effects) in karma (action) and karma (action) in akarma (actionlessness) is wise among humans and, despite remaining engaged in different activities, is a Yogi and realized the essence of all endeavors. (4:18)

Commentary

Hindi

सामान्यतः स्वैच्छिक कर्म उसे कहते हैं, जिसके साथ फल की कामना सिक्के के दूसरे पहलू की तरह स्वाभाविक रूप से जुड़ी रहती है यदि कर्म की यह परिभाषा मानें, तो जिस कर्म के साथ न तो फल की कामना जुड़ी हो, और न ही स्वयं उस कर्म को करने की कोई इच्छा हो—तो वह ‘कर्म’ नहीं कहा जाएगा; अर्थात, व्यवहार में कर्म दिखने पर भी वह वास्तव में अकर्म हुआ इसी प्रकार, कोई कर्म वास्तव में किया ही नहीं गया, किंतु उस कर्म को करने की चाहत बनी रही, या उस नहीं किए गए कर्म के फल की इच्छा बनी रही—तो वह अकर्म (जो व्यवहार में किया ही नहीं गया) भी वास्तव में कर्म के बराबर ही हो जाता है, जहाँ तक कर्म-बंधन के रचे जाने का प्रश्न है। कर्म-बंधन का अर्थ होता है—कर्मों के द्वारा, फल की इच्छा के कारण, जन्म-मृत्यु के चक्र में बाँधा जाना।


English

Typically, voluntary actions (karma) are inherently linked to an expected outcome or result, much like two sides of a coin. If we consider this perspective of karma, any action devoid of an attached desire for its result, or even the intention behind the act itself, is not truly karma. Even if it appears as action on the surface, at its core, it is non-action. Conversely, when an action is not physically executed but the desire to do it or the yearning for its fruits remains, it’s technically termed as karma (action). In terms of generating kārmic bonds and affecting rebirth, it holds the same weight as karma. "Karma-bandhana" refers to the entanglement in the cycle of birth and death due to one’s actions, especially when driven by the desire for their outcomes.