3:38श्रीभगवानुवाच

Karma Yoga

कर्म योग

Sanskrit Shloka

धूमेनाव्रियते वह्निर्यथादर्शो मलेन च। यथोल्बेनावृतो गर्भस्तथा तेनेदमावृतम्॥ 3:38॥

Padacheeda (Word-by-Word)

धूमेन आव्रियते वह्निः यथा आदर्शः मलेन च, यथा उल्बेन आवृतः गर्भः तथा तेन इदम् आवृतम्।।

Anvaya (Construction)

यथा (जैसे) धूमेन (धुएं से) वह्निः (अग्नि) च (और) मलेन (मैल से) आदर्शः (दर्पण) आव्रियते (आच्छादित होता है) यथा (जैसे) उल्बेन (झिल्ली से) गर्भः (भ्रूण) आवृतः (आच्छादित होता है) तथा (वैसे ही) तेन (उस कामना से) इदम् (यह) आवृतम् (ढका है)।

Meaning

Hindi

जिस प्रकार धुएँ से आग और गंदगी से दर्पण ढँक जाता है, तथा जिस प्रकार गर्भाशय से गर्भ या भ्रूण ढँका रहता है, वैसे ही उस कामना के द्वारा {आध्यात्मिक} ज्ञान ढँका रहता है।


English

Just as smoke obscures fire, dust covers a mirror, and an embryo is encased in the womb, our wisdom is clouded by these deep desires. (3:38)