3:37श्रीभगवानुवाच

Karma Yoga

कर्म योग

Sanskrit Shloka

काम एष क्रोध एष रजोगुणसमुद्भवः। महाशनो महापाप्मा विद्ध्येनमिह वैरिणम्॥ 3:37॥

Padacheeda (Word-by-Word)

कामः एषः क्रोधः एषः रजोगुण-सम्-उद्भवः, महा-अशनः महा-पाप्मा विद्धि एनम् इह वैरिणम्।।

Anvaya (Construction)

रजोगुण-सम्-उद्भवः (रजोगुण से उत्पन्न) एषः (यह) कामः (कामना) क्रोधः (क्रोध है) एषः (यह) महा-अशनः (महान भक्षक) महा-पाप्मा (महान पापकारी) एनम् (इसे) इह (यहां) वैरिणम् (शत्रु) विद्धि (जानो)।

Meaning

Hindi

रजोगुण से उत्पन्न हुई यह कामना ही क्रोध है। यह कामना बहुत खाने वाली, अर्थात भोगों से कभी न अघाने वाली, और बहुत पापी है। इसे ही इस संसार में वैरी जानो।


English

Desires and anger, born of the Passional Mode of Nature (RajoGuna) are the all-devouring evil forces {which force one to commit sins against their will}. Know them to be the enemy here {within yourself}. (3:37)

Commentary

Hindi

श्लोक 3:36 में पूछे गए अर्जुन के प्रश्न का यह उत्तर है– कामना से ही प्रेरित होकर मनुष्य न चाहते हुए भी बलपूर्वक पापकर्म में नियोजित होता है, यानी पापकर्म में लगता है।


English

In the verse, 'all-devouring' would mean "consuming even wisdom and the ability to discern right from wrong."