Karma Yoga
कर्म योग
प्रकृतेर्गुणसम्मूढाः सज्जन्ते गुणकर्मसु। तानकृत्स्नविदो मन्दान्कृत्स्नविन्न विचालयेत्॥ 3:29॥
प्रकृतेः गुण-सम्-मूढाः सज्जन्ते गुण-कर्मसु, तान् अ-कृत्स्न-विदः मन्दान् कृत्स्न-वित् न वि-चालयेत्।।
प्रकृतेः (प्रकृति के) गुण-सम्-मूढाः (गुणों से मोहग्रस्त) गुण-कर्मसु (गुणों और कर्मों में) सज्जन्ते (आसक्त होते हैं) तान् (उन) अ-कृत्स्न-विदः (अपूर्ण ज्ञान वाले) मन्दान् (अज्ञानियों को) कृत्स्न-वित् (संपूर्ण ज्ञान वाले) न वि-चालयेत् (विचलित न करे)।
Hindi
प्रकृति के गुणों से अत्यंत मोहित हुए मनुष्य प्रकृति के गुणों में और भौतिक कर्मों में आसक्त रहते हैं; उन कम ज्ञान रखने वाले मंदबुद्धि वालों को पूर्ण ज्ञानी विचलित न करे, अर्थात कर्मों से न हटाए, बल्कि कर्मों में आसक्ति का त्याग करने की ओर प्रेरित करे।
English
Those whose minds are muddled by the three Modes of Nature remain attached to these Modes and the acts generated by them. The enlightened ones should not unsettle the minds of such undiscerning ones. Instead, they should inspire them to continue their work, though without developing an enfettering attachment. (3:29)