Karma Yoga
कर्म योग
कर्म ब्रह्मोद्भवं विद्धि ब्रह्माक्षरसमुद्भवम्। तस्मात्सर्वगतं ब्रह्म नित्यं यज्ञे प्रतिष्ठितम्॥ 3:15॥
कर्म ब्रह्म-उद्भवम् विद्धि ब्रह्म अक्षर-समुद्भवम्। तस्मात् सर्व-गतम् ब्रह्म नित्यम् यज्ञे प्र-तिष्ठितम्।।
कर्म (कर्म) ब्रह्म-उद्भवम् (वेद से उत्पन्न) ब्रह्म (वेद) अक्षर-समुद्भवम् (अक्षर से उत्पन्न) विद्धि (जानो) तस्मात् (इसलिए) सर्व-गतम् (सर्वव्यापी) ब्रह्म (परमात्मा) नित्यम् (नित्य) यज्ञे (यज्ञ में) प्र-तिष्ठितम् (स्थापित है) ।
Hindi
{नियत} कर्म वेद से उत्पन्न हुए, और वेद को अविनाशी परब्रह्म परमेश्वर से उत्पन्न हुआ जानो। इससे सर्वव्यापी परब्रह्म परमेश्वर सदा ही यज्ञ में प्रतिष्ठित हैं।
English
{Sacrificial} Karmas (duties) originate in the Vedas, which in turn have their source in the Imperishable Absolute. Therefore, the All-pervasive Brahm (the Formless God) is always present in the yajna {said Brahmā}. (3:15)
Hindi
इस श्लोक में 'कर्म' का अभिप्राय मुख्यतः यज्ञ कर्मों से, कर्मकांड से है। आज वेदों द्वारा नियत सभी कर्म स्वीकार्य नहीं हो सकते, जैसे यज्ञ में पशु-बलि, मांस-भक्षण, और 'नियोग' की प्रथा; जिसके अनुसार कोई विधवा स्त्री संतान उत्पन्न करने के लिए पुनर्विवाह तो नहीं कर सकती, मगर कई वर्षों तक अलग-अलग पुरुषों को संतानोत्पत्ति हेतु अपने से समागम करने के लिए 'नियुक्त' कर सकती है। पुरुष भी संतान-उत्पत्ति के लिए एक-एक कर कई स्त्रियों को 'नियुक्त' कर सकते हैं। पति यदि बाहर चला गया हो और तीन या अधिक वर्षों तक न लौटे, तो भी स्त्री संतान उत्पन्न करने के लिए दूसरा अस्थायी पति नियुक्त कर सकती है। (वेदों में ऐसी 'नियुक्तियों' या 'नियोग' की प्रक्रियाओं पर एकत्र चर्चा के लिए स्वामी दयानंद के सत्यार्थ प्रकाश का चतुर्थ समुल्लास देखें।) जिस समय भगवद् गीता कही गई, उस समय वेद ही नियत कर्मों के लिए श्रेष्ठ स्रोत थे। लेकिन वेदों की अधिक प्रशंसा भगवान ने भगवद् गीता में नहीं की है, बल्कि वेदों की सीमाओं को जगह-जगह रेखांकित किया है (2:42–46; 11:53)। भगवद् गीता के आ जाने के बाद, कर्म-अकर्म-विकर्म के मार्गदर्शन हेतु भगवद् गीता ही सर्वश्रेष्ठ शास्त्र और स्रोत है। इसी प्रकार, भागवतपुराण और रामचरितमानस — जो वेदों से काफी बाद में रचे गए — कर्मों के सुंदर और बेहतर स्रोत हैं; यद्यपि उनमें भी कालक्रम में विप्रवादी आचार्यों ने स्वार्थवश, विशेषतः शूद्रों और स्त्रियों को नीचा दिखाने हेतु, और जन्मना ब्राह्मणों के वर्चस्व को बनाए रखने के लिए कुछ मिलावट तो कर ही डाली है। लेकिन जैसे उत्तम चावल से कंकड़ चुनकर चावल का प्रयोग किया जाता है, वैसे ही इन दोनों ग्रंथों का प्रयोग भगवद् गीता के पूरक-शास्त्रों के रूप में करना उचित है — मगर वहीं तक, जहाँ तक वे भगवद् गीता के विरुद्ध नहीं जाते।
English
The word “Brahm” is used three times in the verse. This word’s dictionary meanings include both “Vedas” and the “Formless, Indeterminate God.” The third occurrence of “Brahm” in the verse is interpreted as “God” because the adjective “all-pervasive” precedes it. It is once again reminded that verses 3:10 to 15 are reporting what Semi-God Brahmā said when he created the world and the humans, and these are not the views of God-the-Supreme represented by Bhagawān Krishna. From verse 3:16, Bhagawān Krishna starts gently and subtly sidelining what was said by Brahmā in verses 3:10-15. Bhagawān Krishna has no high praise for the Vedas. In the Holy Gitā, he has repeatedly highlighted the limitations of the Vedas (2:42-46, 53; 9:20-25; 11:53), which originated from the mouth of Semi-God Brahmā according to the Bhāgawata Purāna. This Purāna is a relatively a more reliable scripture to explain the verses and words of the Holy Gitā. After the arrival of the Holy Gitā, the Holy Gitā became the highest Scripture, being the direct Word of God. Look at Ch. 24 of the 10th Skandha of this allied scripture, the Bhāgawata Purāna. We find Bhagawān Krishna persuading his father and the villagers not to go for the yajna, meant to appease the Vedic god Indra, who was supposed to bring rains. In verses 13-17 of Ch. 24, Tenth Skandha of the Bhāgawata Purāna, Bhagawān Krishna explains at length that for a good life, what is more important is the right endeavors of men and women, and, instead of bothering the gods, men and women should shape their destiny with their own hands.