Sankhya Yoga
सांख्य योग
न चैतद्विद्मः कतरन्नो गरीयोयद्वा जयेम यदि वा नो जयेयुः। यानेव हत्वा न जिजीविषामस्तेऽवस्थिताः प्रमुखे धार्तराष्ट्राः ॥ 2:6॥
न च एतत् विद्मः कतरत् नः गरीयः— यत् वा जयेम, यदि वा नः जयेयुः। यान् एव हत्वा न जिजीविषामः, ते अव-स्थिताः प्र-मुखे धार्तराष्ट्राः।
एतत् (यह) च (भी) न (नहीं) विद्मः (जानते) नः (हमलोगो के लिये) कतरत् (दोनो मे से कौन-सा) गरीयः (श्रेष्ठ है) यत् वा (अथवा) जयेम (जीतेंगे) यदि (या) वा (वे) नः (हमें) जयेयुः (जीतेंगे) यान् (जिनको) हत्वा (मारकर) न जिजीविषामः (जीना भी नहीं चाहते) ते (वे) एव (ही) धार्तराष्ट्राः (धृतराष्ट्र के पुत्र) प्र-मुखे (सामने) अव-स्थिताः (खड़े हैं)।
Hindi
हम यह भी नहीं जानते कि हमारे लिए युद्ध करना और न करना—इन दोनों में कौन-सा विकल्प बेहतर है। यह भी नहीं कि उन्हें हम जीतेंगे या हमें वे। और जिनको मारकर हम जीना भी नहीं चाहते, वे ही हमारे अपने—धृतराष्ट्र-पुत्र—सामने मुकाबले में खड़े हैं।
English
It remains unclear to me whether it would be more virtuous to fight or to refrain. Nor can I foresee who is going to win. But the idea of killing the sons of Dhritārshtra stands before me, a fate after which I wouldn't wish to live. (2:6)
English
The verse gives us an insight into the essentially non-violent character of Prince Arjuna. God praises the virtue of non-violence as among those that comprise the "divine wealth," enabling one to achieve elevated births, higher realms post-death, or Nirvāna (16:2,5)