Sankhya Yoga
सांख्य योग
कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन। मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि॥ 2:47॥
कर्मणि एव अधिकारः ते, मा फलेषु कदाचन! मा कर्म-फल-हेतुः भूः, मा ते सङ्गः अस्तु अ-कर्मणि।
ते (तुम्हारा) कर्मणि (कर्म में) एव (ही) अधिकारः (अधिकार है) फलेषु (फलों में) कदाचन (कभी) मा (नहीं) कर्म-फल-हेतुः (कर्म के फल का हेतु) मा (नहीं) भूः (हो) ते (तुम्हारी) अ-कर्मणि (अकर्म में) सङ्गः (आसक्ति) मा (नहीं) अस्तु (हो)।
Hindi
कर्म (कर्तव्य) करने में ही तुम्हारा अधिकार है, कर्मों के फल में तुम्हारा {पूरा} अधिकार नहीं होता {क्योंकि कर्मों का फल क्या होगा, यह अन्य कई बातों और परिस्थितियों पर निर्भर करता है}। इसलिए तुम अपने-आप को कर्मों के फल का {एकमात्र} कारण नहीं मानो। लेकिन {कर्म-फल तुम्हारे हाथ में नहीं, इस कारण से} कर्म को छोड़ देना भी तुम्हारे लिए उचित नहीं है।
English
You have control over your actions, but not over their outcomes. Therefore, do not let the fruits of your actions be your motive. Nor should you become attached to inaction. (2:47)
Hindi
विशेष समझदारी के लिए 18:13,14,15 देखें।
English
The verse reveals that individuals have "control over their actions" if not over the outcomes. This unveils the existence of Freedom of Will among humans. While many other verses (3:7; 5:14, 15; 6:5,6; 18:63; also reinforce this idea, it's important to consider them alongside verses that outline the boundaries of the freedom of choice conferred upon human beings, such as 3:5,27; 18:59,60 and many more.