Moksha Sannyasa Yoga
मोक्ष संन्यास योग
श्रेयान्स्वधर्मो विगुणः परधर्मात्स्वनुष्ठितात् । स्वभावनियतं कर्म कुर्वन्नाप्नोति किल्बिषम्॥ 18:47॥
श्रेयान् स्व-धर्मः, विगुणः पर-धर्मात् सु-अनुष्ठितात्; स्वभाव-नियतम् कर्म कुर्वन् न आप्नोति किल्बिषम्।
सु-अनुष्ठितात् (सही ढंग से किए गए) पर-धर्मात् (परकर्म से) विगुणः (हीन) स्व-धर्मः (स्वधर्म) श्रेयान् (श्रेष्ठ है); स्वभाव-नियतम् (स्वभाव से निर्धारित) कर्म (कर्म) कुर्वन् (करते हुए) किल्बिषम् (पाप) न (नहीं) आप्नोति (प्राप्त करता)।
Hindi
अच्छी प्रकार आचरण किए हुए दूसरों के धर्म अर्थात दूसरों के स्वभाव-सम्मत कर्म से गुण-रहित भी अपना धर्म या खुद का स्वभाव-सम्मत कर्म श्रेष्ठ होता है, क्योंकि अपने सहज स्वभाव या नैसर्गिक प्रकृति द्वारा प्रेरित और नियत कर्मों का आचरण करने के क्रम में कम दोष या त्रुटियाँ होती हैं।
English
Even if one's own duties are not as esteemed or glorious as those of others, they are still superior. Engaging in tasks that align with one's natural inclinations leads to fewer or no defects or errors in one's actions. (18:47)
Hindi
'किल्विषम्' के कई अर्थ होते हैं। आप्टे के शब्दकोष में निम्नलिखित अर्थ दिए हैं - 1) पाप 2) त्रुटि, अपराध, क्षति, दोष 3) रोग, बीमारी। इस श्लोक में त्रुटि, दोष भी अभिप्रेत हैं, क्योंकि स्वभाव के अनुकूल कार्य करने में मन अधिक लगता है और अधिक दक्षता प्राप्त होने की संभावना रहती है, जिससे कम त्रुटियाँ या दोष होते हैं। मन लगने से काम अधिक निष्ठा-पूर्वक होते हैं इसलिए 'पाप' भी कम होते हैं। एक ब्राह्मण-कर्मी के यहाँ पैदा हुआ व्यक्ति भी अगर सेना में भरती होकर युद्ध करने का स्वभाव रखता है, अर्थात क्षत्रिय-स्वभाव रखता है, और उसका मन शास्त्र पढ़ने और पुरोहित का काम करने में नहीं लगता, तो उसे अपने स्वभाव के अनुकूल ही कर्म करने में सिद्धि या सफलता मिलने की अधिक संभावना रहेगी। अगर वह ब्राह्मण का कर्म करने को बाध्य किया जाएगा तो अपना काम ठीक से नहीं करेगा, और पाप का ही भागी होगा! इसी प्रकार अगर ब्राह्मण या पुरोहित परिवार में जन्मे पुत्र या पुत्री को नर्स या डॉक्टर बनने की इच्छा हो क्योंकि उन्हें यही सेवा-कार्य स्वभाव से अच्छा लगता है, जो कि भगवान के अनुसार श्लोक में 18:44 में 'परिचर्या' कार्य है और शूद्र का स्वभाव-जन्य कार्य है, तो उनके लिए वही कर्म श्रेष्ठ होगा। इसी प्रकार अगर एक सेवाकर्मी शूद्र के घर पैदा हुई संतान का शास्त्र पढ़ने-पढ़ाने, ज्ञान-विज्ञान प्राप्त करने और तपश्चर्या करने का सहज स्वभाव हो तो उसे वही ब्राह्मण-कर्म करना उचित होगा। इसी स्वाभाविक कर्म में उसे अधिक सिद्धि यानी सफलता मिलेगी। जहाँ तक ईश्वर-प्राप्ति की बात है तो भगवान ने पहले ही स्पष्ट कर रखा है कि कोई भी कर्म, जो कुकर्म नहीं हो, अगर ईश्वर को समर्पित करके या ईश्वर के लिए कोई करता हो, तो उस कर्म के माध्यम से वह ईश्वर को प्राप्त कर पाएगा।
English
The word “kilvisham” (किल्बिषम्) used in this verse has various meanings. Apte’s dictionary lists its primary meanings as 1) sin, 2) fault, and 3) disease. In the context of this verse, the most suitable interpretation would be “fault” or “error” because when work aligns with our natural inclinations and we enjoy our job, we are more likely to attain proficiency and make fewer mistakes or errors. Therefore, when we perform our job well, there is a lower likelihood of committing “sins.” For example, if a person born into a Brāhmin family has a natural disposition for military service and prefers being a soldier over studying scriptures and serving as a priest, they are more likely to excel in the role of a soldier. If they are forced into the role of a Brāhmin priest against their natural inclination, they may not perform their duties properly, potentially leading to errors and, in this context, “sins.” Similarly, if a child born into a Brāhmin priest’s family aspires to become a nurse—as per the Lord’s classification as a Shudra’s occupation (Verse 18:44)—and they genuinely enjoy this work, they may become outstanding nurses, committing fewer mistakes and causing less harm or no harm to patients. Likewise, if a child born into a service worker or Shudra family possesses a natural inclination for studying scriptures, acquiring spiritual knowledge, and practicing austerities, it would be appropriate for them to pursue the role of a Brāhmin with proper training. In this case, they may achieve greater success and make fewer mistakes. Regarding the attainment of God, the Lord has previously emphasized that one can achieve this spiritual goal while remaining in any profession by dedicating all their work to Him.