Moksha Sannyasa Yoga
मोक्ष संन्यास योग
कृषिगौरक्ष्यवाणिज्यं वैश्यकर्म स्वभावजम् । परिचर्यात्मकं कर्म शूद्रस्यापि स्वभावजम्॥ 18:44॥
कृषि, गौ-रक्ष्य, वाणिज्यम्, वैश्य कर्म स्वभाव-जम्। परिचर्या, आत्मकम् कर्म शूद्रस्य अपि स्वभावजम् ।
कृषि (कृषि), गौ-रक्ष्य (गायों की रक्षा), वाणिज्यम् (व्यापार) वैश्य कर्म स्वभाव-जम् (वैश्य के स्वभाव से उत्पन्न कर्म हैं); परिचर्या-आत्मकम् (सेवा का कार्य) शूद्रस्य (शूद्र का) अपि (भी) स्वभावजम् (स्वभाव से उत्पन्न) कर्म (कर्म है)।
Hindi
खेती, गो-पालन और व्यापार वैश्यों के स्वाभाविक कर्म हैं, तथा शूद्रों का स्वाभाविक कर्म परिचर्या या सेवा करना है।
English
Farming, cow-keeping, and trade are the typical works of Vaishyas, while Shudras naturally excel in providing care and service. (18:44)
Hindi
इस हिसाब से, अस्पताल में सेवा प्रदान करने वाला या वाली नर्स और चिकित्सक, विमान में सेवा प्रदान करने वाला परिचारी या विमान-परिचारिका (air-hostess) — ये सभी और अन्य सभी सेवा-कर्मी 'शूद्र' कोटि में आएँगे। ये सभी आदर के पात्र होते हैं, और यही उचित है। सेवा प्रदान करने वाला होने के कारण कोई घृणा या अवमानना का पात्र नहीं होना चाहिए।
English
As per this verse, individuals in roles such as nurses, many doctors serving in a hospital, flight attendants or air hostesses, and all other service personnel may be categorized under the Shudra category. It’s crucial to emphasize that all these roles warrant respect, and being a service provider of any kind, including through manual labor, should not lead to disdain or discrimination.