18:15श्रीभगवानुवाच

Moksha Sannyasa Yoga

मोक्ष संन्यास योग

Sanskrit Shloka

शरीरवाङ्मनोभिर्यत्कर्म प्रारभते नरः। न्याय्यं वा विपरीतं वा पञ्चैते तस्य हेतवः॥ 18:15॥

Padacheeda (Word-by-Word)

शरीर-वाक्-मनोभिः यत् कर्म प्रारभते नरः, न्याय्यम् वा विपरीतम् वा— पञ्च एते तस्य हेतवः।

Anvaya (Construction)

नरः (मनुष्य) शरीर-वाक्-मनोभिः (शरीर, वाक्य और मन के द्वारा) न्याय्यम् (सही) वा (या) विपरीतम् वा (या विपरीत) यत् (जो) कर्म (कर्म) प्रारभते (शुरू करता है), तस्य (उसके) एते (ये) पञ्च (पाँच) हेतवः (कारण) हैं।

Meaning

Hindi

मनुष्य शरीर, वाणी और मन से उचित अथवा अनुचित जो कुछ भी कर्म करता है—उस {की सफलता} के ये पाँचों कारण हैं।


English

These are the five factors in {the success of} whatever a human being does—whether right or wrong—with his body, words, and mind. (18:15)

Commentary

Hindi

'अधिष्ठान' का अर्थ होता है 'आधार', 'आसन' या 'आश्रय'। कार्य की सफलता में एक उदाहरण से 'अधिष्ठान' की भूमिका समझें। एक ही उम्मीदवार अगर चुनाव में स्वतंत्र खड़ा होता है या किसी लोकप्रिय राजनीतिक दल से खड़ा होता है, तो चुनाव में उसकी सफलता की संभावना में काफी फर्क पड़ जाता है, क्योंकि चुनाव में 'अधिष्ठान' या 'आधार' अथवा 'आश्रय' (इस संदर्भ में राजनीतिक दल) की भूमिका महत्त्वपूर्ण होती है। ऐसे ही, आध्यात्मिक क्षेत्र में मुक्ति के लिए किस देवता को आप अपना 'अधिष्ठान' या 'आश्रय' बनाते हैं, या किस आध्यात्मिक मार्गदर्शक को आप अपना 'आधार' या 'अधिष्ठान' बनाते हैं — इस पर भी आपकी आध्यात्मिक सफलता या सिद्धि की गति बहुत-कुछ निर्भर करेगी।


English

In verse 18:4, “adhishthhāna” means “position,” “seat,” or “shelter.” The concept of “position” can be illustrated through examples. A person may work tirelessly towards certain goals for the welfare of others but may make limited progress despite their best efforts. However, when that same person occupies the position of a minister, their efforts can yield highly successful results, thanks to their new “position” or “seat" of influence. Likewise, in the realm of spirituality, the choice of deity or spiritual guide one aligns with plays a significant role in one’s quest for spiritual success or attainment, particularly in the pursuit of Nirvāna. The chosen deity or guide serves as the foundation or shelter for one’s spiritual journey, influencing the path and outcome of their spiritual endeavors. The term "Providence" or "Daiva" signifies both the destiny shaped by one's past deeds and divine intervention or God's Grace.