17:8श्रीभगवानुवाच

Shraddhatraya Vibhaga Yoga

श्रद्धात्रय विभाग योग

Sanskrit Shloka

आयुःसत्त्वबलारोग्यसुखप्रीतिविवर्धनाः। रस्याः स्निग्धाः स्थिरा हृद्या आहाराः सात्त्विकप्रियाः॥ 17:8॥

Padacheeda (Word-by-Word)

आयुः, सत्व, बल, आरोग्य, सुख, प्रीति-वि-वर्धनाः, रस्याः, स्निग्धाः, स्थिराः, हृद्याः, आहाराः सात्त्विक-प्रियाः।

Anvaya (Construction)

आयुः सत्व बल आरोग्य सुख प्रीति-वि-वर्धनाः (आयु, सात्विकता, शक्ति, निरोगता और प्रेम बढ़ाने वाले), रस्याः (रसयुक्त), स्निग्धाः (स्नेहयुक्त), स्थिराः (स्थिर रहने वाले), हृद्याः (हृदय को लाभ पहुँचाने वाले, स्वास्थ्यकर) आहाराः (आहार) सात्त्विक-प्रियाः (सात्त्विक व्यक्तियों को प्रिय) होते हैं।

Meaning

Hindi

आयु, बुद्धि, बल, आरोग्य, सुख और प्रीति को बढ़ाने वाले रस-युक्त, स्निग्ध अर्थात घी या तेल-युक्त, {शरीर में} स्थिर रहने वाले अर्थात टिकने वाले तथा {न केवल जीभ बल्कि} हृदय को भाने वाले—ऐसे आहार अर्थात भोजन करने के पदार्थ सात्त्विक लोगों को प्रिय होते हैं।


English

Those who are predominantly of a Noble (Sāttvic) nature love foods that are juicy, oiled, promote longevity, enhance intelligence, augment strength, contribute to physical well-being, bring happiness, and kindle love. They are stable in the body, and are agreeable to the heart {and not only the tongue}. (17:8)

Commentary

Hindi

इस श्लोक में 'हृद्या' शब्द का अर्थ सामान्यतः टीकाकार 'हृदय को प्रिय लगने वाला' लगाते हैं। किंतु ऐसा अर्थ लेना इसलिए उचित नहीं होगा क्योंकि सात्त्विक भोजन अधिकांश लोगों के हृदय को प्रिय नहीं लगते, जैसे राजस और तामस व्यक्तियों को, जिनकी संख्या समाज में ज़्यादा है। संस्कृत साहित्य में यद्यपि प्रिय और मनभावन के ही अर्थ में ही 'हृद्या'शब्द का प्रयोग अधिक होता है, किंतु आयुर्वेदिक साहित्य में "हृद्या" शब्द का उपयोग विशेष रूप से "हृदय के लिए लाभकारी" या "स्वास्थ्यप्रद" के अर्थ में किया गया है। 'प्रीति' शब्द के प्रयोग के साथ भी यही समस्या है। यदि हम इसका अर्थ प्रसन्नता लें तो यह ज्ञात है कि सात्विक भोजन अधिकांश लोगों को प्रसन्न नहीं करता। अतः इस संदर्भ में 'प्रीति' शब्द का 'प्रेम' अर्थ ही अधिक सटीक होगा। श्लोक में 'प्रीति' का प्रयोग इस बात का संकेत करता है कि सात्त्विक भोजन से मन में प्रीति या प्रेम-तत्त्व की वृद्धि होती है, जिससे झगड़े और कलह कम होते हैं, अधिक शांति रहती है। भोजन का मन पर प्रभाव पड़ता है, या तो व्यापक रूप से स्वीकार्य है। जिसे नहीं हो, उसे यह श्लोक देखना चाहिए। निहितार्थ यह है कि राजस भोजन भले ही ज्यादा लोगों को स्वादिष्ट लगे, इससे मन में निम्न भाव बनते हैं, और तामस भोजन से तो अधिक नकारात्मक और नीच भाव बनते हैं। आध्यात्मिक प्रगति के लिए भाव-संशुद्धि (17:16) और सत्त्व-संशुद्धि (16:1) पर भगवान ने बहुत जोर दिया है। इसीलिए भोजन पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। आप पाएँगे कि जो समुदाय या कौमें बहुत अधिक मांस-मछली वाला तामस आहार नित्य ग्रहण करती रही हैं वे अधिक हिंसक हुआ करती है, ऐतिहासिक रूप से अधिक युद्धों और बर्बरता में संलग्न रही हैं। भारत पूरी दुनिया में सबसे अधिक शाकाहारी देश रहा है और सबसे कम युद्धप्रिय, सबसे कम बर्बर रहा है। इसमें आहार का भी योगदान रहा है। फिर भी यह नहीं भूलना चाहिए कि सिर्फ भोजन के सात्त्विक होने से मनुष्य की भाव-संशुद्धि या चरित्र-उन्नयन नहीं होता। इसके लिए सही शिक्षा और देख-रेख भी उतनी ही जरूरी है। इस श्लोक से तला-भुना खाने वालों को इस बात से अधिक प्रसन्न होने की जरूरत नहीं कि भगवान ने 'स्नेहयुक्त' भोजन को सात्त्विक यानी बेहतर बताया। उचित मात्रा में थोड़ा घी-तेल शरीर के लिए पुष्टिकारक होता है, मगर अधिक मात्रा में लेने से वजन बढ़ाकर, और रक्त की धमनियों को जामकर आयु और बल कम कर सकता है। ध्यान रहे कि भगवान ने इसी श्लोक में यह भी कहा है कि भोजन को आयु बढ़ाने वाला और आरोग्य प्रदान करने वाला होना चाहिए। एक मजदूर या मेहनत करने वाले किसान और बिना शारीरिक श्रम के बैठकर काम करने वालों के लिए घी-तेल की उचित मात्रा एक-समान नहीं हो सकती। अर्थात, भोजन में घी-तेल की उचित मात्रा सबके लिए एक नहीं होती। अतः इस विषय में आहार-विशेषज्ञों और चिकित्सकों की सलाह से चलना उचित होगा। मनुस्मृति में एक ओर तो मांस भक्षण की निंदा की गई है, वहीं दूसरी ओर पशुबलि और पितरों के श्राद्ध के बहाने मांस भक्षण जैसे असात्त्विक भोजन के उपाय भी निकाल लिए गए हैं। इसी संदर्भ में भगवान कृष्ण भागवत पुराण में उद्धव जी को यह कहते हैं कि विषयलोलुप पुरुष हिंसा का खिलवाड़ खेलते हैं और दुष्टतावश अपनी इंद्रियों की तृप्ति के लिए वध किए हुए पशुओं से यज्ञ करके देवता, पितरों तथा भूतपतियों के यजन का ढोंग करते हैं।^1


English

While this verse may delight enthusiasts of fried foods, it’s crucial to exercise caution and not become overly jubilant. We know that a moderate amount of oil in one’s diet can benefit the body, aiding in its proper functioning. However, excessive oil consumption can have adverse effects, such as accelerating the aging process, causing weight gain, and clogging arteries. It’s worth noting that the verse also underscores the importance of food choices that promote longevity. Scientists find that excessive oil in food does not contribute to longevity. It’s essential to recognize that the appropriate level of fat in one’s diet may vary based on individual factors, such as activity level. For instance, the dietary needs of a manual laborer differ from those of a sedentary worker. Therefore, it is advisable to seek guidance from qualified dieticians and healthcare professionals while adhering to the general principles outlined in the Bhagavad-Gitā. The use of the term "Preeti" in this verse suggests that Sāttvic food has the potential to enhance feelings of love and compassion, fostering harmony and peace in the mind. This connection between food and emotions highlights the impact that dietary choices can have on one’s mental state. The implication is that Rājasic (royal) food may lead to the cultivation of lower human values, while Tāmasic food can give rise to negative and base tendencies. God emphasizes the importance of emotional purification (17:16) and character refinement (16:1) for spiritual growth. Therefore, choosing the right foods is crucial. It’s worth noting that communities with regular consumption of meat, fish, and Tāmasic diets have historically been more prone to violence, engaging in conflicts and acts of barbarism. In contrast, India, with its significant vegetarian population, has shown a lower propensity for aggression and warfare throughout history. It’s important to recognize that diet is only one aspect of emotional purification and character development. Education and upbringing play an equal or significantly more important role in these processes.

Footnotes

^1 हिंसाविहाराः ह्यालब्धैः पशुभिः स्वसुखेच्छया। यजन्ते देवता यज्ञैः पितृभूतपतीन् खलाः॥ -भागवत पुराण, स्कंध 11, अध्याय 21, श्लोक 30 ।