Shraddhatraya Vibhaga Yoga
श्रद्धात्रय विभाग योग
कट्वम्ललवणात्युष्णतीक्ष्णरुक्षविदाहिनः। आहारा राजसस्येष्टा दुःखशोकामयप्रदाः॥ 17:9॥
कटु, अम्ल, लवण, अति उष्ण, तीक्ष्ण, रुक्ष, वि-दाहिनः आहाराः—राजसस्य इष्टाः—दुःख-शोक-आमय-प्रदा।
कटु (कड़वे), अम्ल (खट्टे), लवण (नमकीन), अति उष्ण (अत्यधिक गरम), तीक्ष्ण (तीखे या तेज़ मसालों से भरपूर), रुक्ष (रूखे), वि-दाहिनः (जलन उत्पन्न करने वाले), दुःख-शोक-आमय-प्रदा (दुःख, शोक और रोग देने वाले) आहाराः (आहार) राजसस्य (राजस व्यक्ति को) इष्टाः (प्रिय) होते हैं।
Hindi
कड़वे, खट्टे, नमकीन, अत्यंत गरम, तीखे या तेज़ मसालों से भरपूर, रूखे अर्थात बिना चिकनाई के, जलाने वाले या 'एसिडिटी' उत्पन्न करने वाले, और दुःख, शोक और रोग उत्पन्न करने वाले भोज्य पदार्थ रजोगुणी लोगों को प्रिय होते हैं।
English
Individuals with a Passional (Rājasic) disposition have a preference for food that is bitter, sour, salty, excessively spicy, fiery hot, dry, and induces acidity. Such dietary choices can lead to grief, anguish, and health issues. (17:9)
Hindi
दुःख और शोक भी मनोभाव ही हैं। यहाँ उसी सिद्धांत की पुनरावृत्ति है कि असात्त्विक भोजन से निम्न या नकारात्मक भाव बनते हैं। “अतः मानसिक शुचिता और भाव-संयम के लिए भोजन की सात्त्विकता अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।”
English
Grief and anguish are also emotions. Here is a reiteration of the same principle: non-Sattvic foods form low or negative emotions and states of mind.