Daivasura Sampad Vibhaga Yoga
दैवासुर सम्पद विभाग योग
आसुरीं योनिमापन्ना मूढा जन्मनि जन्मनि । मामप्राप्यैव कौन्तेय ततो यान्त्यधमां गतिम्॥ 16:20॥
आसुरीम् योनिम् आपन्नाः मूढाः जन्मनि-जन्मनि, माम् अ-प्राप्य एव कौन्तेय ततः यान्ति अधमाम् गतिम्।
कौन्तेय (हे कुंती-पुत्र)! मूढाः (अज्ञानी) माम् (मुझे) अ-प्राप्य (प्राप्त न करके) एव (केवल) जन्मनि-जन्मनि (जन्म-जन्म में) आसुरीम् (आसुरी) योनिम् (योनि) आपन्नाः (प्राप्त करते हैं); ततः (उसके बाद) अधमाम् (अधम) गतिम् (गति) यान्ति (प्राप्त करते हैं)।
Hindi
हे कौन्तेय! वे मूढ़ मनुष्य मुझ ईश्वर को प्राप्त न करके जन्म-जन्मांतर आसुरी योनियों में जन्म लेते हैं, और फिर उससे भी अधिक अधम गति को प्राप्त करते हैं {अर्थात घोर नरकों में पड़ते हैं}।
English
O Son of Kunti! Those lacking wisdom fail to attain My Grace and are reborn in demonic forms, spiraling through repeated births, and ultimately attaining abysmally low states of existence. (16:20)
Hindi
जिस तरह के दुर्गुणों वाले लोगों को भगवान नरक में या अधम योनियों में गिराते हैं, उन दुर्गुणों में एक 'ईश्वर को न मानना' या 'ईश्वर से द्वेष करना' भी बताया गया है। मगर ध्यान रहे कि बहुत सारे दुर्गुण बताए गए हैं, और इनमें से सिर्फ एक दुर्गुण से कोई नरक या अधम योनियों का अधिकारी नहीं हो जाता। आज अनीश्वरवादियों का एक बड़ा वर्ग पश्चिम में और अन्यत्र भी खड़ा हो गया है, जिनमें से कुछ तो स्पष्ट रूप से नास्तिक हैं, जो "ईश्वर नहीं है" ऐसा मानते हैं, मगर बहुतेरे संशयवादी ('sceptic') हैं, जो ईश्वर के अस्तित्व को नकारते नहीं बल्कि सिर्फ उनके अस्तित्व पर संदेह करते हैं। अधिकांश लोग तो 'अज्ञेयवादी' ('agnostic') हैं, जो ईश्वर के अस्तित्व के पक्ष और विपक्ष में उपलब्ध प्रमाणों को अपर्याप्त मानकर कोई एक पक्ष नहीं लेना चाहते। लेकिन इनमें से एक बड़ा शिक्षित वर्ग, ईश्वर की सत्ता के प्रति स्पष्ट रूप से आस्थावान नहीं होने के बावजूद, मानवीयता में विश्वास रखता है, अहंकारी, दंभी, क्रूर अथवा निर्दयी नहीं है, और दूसरों का भला करने के लिए कई प्रकार से प्रयत्नशील रहता है। उन्हें — और यहाँ तक कि ईश्वर से द्वेष करने वालों को भी — भगवद्-गीता के वचनों के हिसाब से, ऊँची योनियाँ और स्वर्ग भी मिल सकते हैं, क्योंकि वे भले ही ईश्वर से द्वेष करें, ईश्वर उनसे द्वेष नहीं करते (9:29), और उनके कर्मों के अनुसार उन्हें गति प्राप्त होगी। लेकिन उन्हें मोक्ष मिलने की संभावना नहीं है — जब तक कि उनके अद्भुत परोपकार-कार्यों को देखकर ईश्वर उन्हें आत्म-स्वरूप का बोध करा देने की कृपा नहीं कर देते! ध्यान रहे कि ईश्वर में विश्वास करने वालों को भी नरक और अधम योनियों में जाना पड़ सकता है, यदि उनके कर्म नीच रहे। आजकल ऐसे लोगों की कमी नहीं, जो रोज मंदिर जाते हैं, मगर मंदिर से बाहर निकलते ही सभी प्रकार के भ्रष्टाचार और नीच कर्मों में लग जाते हैं।
English
In the Bhagavad-Gitā, individuals who are cast into hellish existences by God may include those who harbor strong negative feelings such as "hatred" or "despise" towards God. In contemporary times, particularly in the West and elsewhere, there is a growing population of unbelievers. Among them, some identify as atheists, denying the existence of God, while many others fall under the categories of skeptics or agnostics, expressing doubts or uncertainties about God’s existence. It’s important to note that despite their unbelief, a significant number of these educated individuals hold a deep faith in humanity. They neither "despise" God nor exhibit self-centeredness, arrogance, or cruelty. Instead, they actively engage in altruistic endeavors, striving to benefit others in various ways. According to the teachings of the Bhagavad-Gitā, even those who may feel "envious" of God can potentially attain heaven or be reborn into favorable circumstances. This is because, despite their feelings, God does not harbor hatred towards them (as explained in verse 9:29). Their posthumous destinies are determined by their accumulated good deeds. However, the attainment of Nirvāna, the ultimate spiritual realization, may remain elusive unless God bestows His Grace upon them, recognizing their acts of philanthropy. It’s worth remembering that even those who diligently engage in spiritual practices like yajnas (sacrificial rituals) may still face the prospect of hellish existences or unfavorable rebirths, as indicated in verse 16:17, when considered alongside verse 16:19. In contemporary society, numerous individuals regularly visit temples, mosques, or churches, but their conduct outside of these sacred places may involve malevolent actions and nefarious deeds. In accordance with the Bhagavad-Gitā, such behavior can lead to hellish experiences or ignoble rebirths.