16:21श्रीभगवानुवाच

Daivasura Sampad Vibhaga Yoga

दैवासुर सम्पद विभाग योग

Sanskrit Shloka

त्रिविधं नरकस्येदं द्वारं नाशनमात्मनः । कामः क्रोधस्तथा लोभस्तस्मादेतत्त्रयं त्यजेत्॥ 16:21॥

Padacheeda (Word-by-Word)

त्रि-विधम् नरकस्य इदम् द्वारम् नाशनम् आत्मनः— कामः क्रोधः तथा लोभः; तस्मात् एतत् त्रयम् त्यजेत्।

Anvaya (Construction)

कामः (काम), क्रोधः (क्रोध) तथा (और) लोभः (लोभ), इदम् (ये) त्रि-विधम् (तीन प्रकार के) नरकस्य (नरक के) द्वारम् (द्वार) आत्मनः (आत्मा का) नाशनम् (नाश करने वाले हैं); तस्मात् (इसलिए), एतत् (इन) त्रयम् (तीनों को) त्यजेत् (छोड़ देना चाहिए)।

Meaning

Hindi

काम, क्रोध तथा लोभ—ये तीन प्रकार के नरक के द्वार स्वयं का नाश करने वाले होते हैं। अतएव इन तीनों को त्याग देना चाहिए।


English

Sex, anger, and greed, these three, are the principal gateways to hell, leading to self-destruction. Hence, one must renounce all three. (16:21)

Commentary

Hindi

काम या रतिकर्म को संन्यासियों के अलावा अन्य के द्वारा छोड़ा जाना अनिवार्य नहीं है। इस श्लोक में भगवान का आशय अनियंत्रित और अनैतिक रतिकर्म से है। इस श्लोक को अन्य श्लोकों — विशेषकर 2:58, 2:59; 5:23; 7:11; और 10:28 — के साथ पढ़ा जाना उचित होगा।


English

Sexual activity may not necessarily be renounced, except for those who have chosen the path of sannyāsa and have become renunciate monks. It’s important to clarify that what is being cautioned against here is not the act of sex itself but rather unethical and uncontrolled sexual behavior. This understanding can be deepened by considering this verse in conjunction with other verses such as 7:11, 10:28, 5:23, 2:58, and 2:59, among others.