15:3श्रीभगवानुवाच

Purushottama Yoga

पुरुषोत्तम योग

Sanskrit Shloka

न रूपमस्येह तथोपलभ्यते नान्तो न चादिर्न च सम्प्रतिष्ठा। अश्वत्थमेनं सुविरूढमूलं असङ्गशस्त्रेण दृढेन छित्त्वा॥ 15:3॥

Padacheeda (Word-by-Word)

न रूपम् अस्य इह तथा उप-लभ्यते, न अन्तः, न च आदिः, न च सम्-प्रतिष्ठा; अश्वत्थम् एनम्, सु-विरूढ-मूलम्, असङ्ग- शस्त्रेण दृढेन छित्त्वा;

Anvaya (Construction)

अस्य (इसका) रूपम् (रूप) तथा (वैसा) इह (यहाँ) न (नहीं) उप-लभ्यते (प्राप्त होता है); न (न तो) आदिः (आदि है) च (और) न (न ही) अन्तः (अंत है) च (और) न (न) सम्-प्रतिष्ठा (अच्छी प्रकार से स्थिति ही है); एनम् (इसे) सु-विरूढ-मूलम् (सुदृढ़ मूलों वाले) अश्वत्थम् (वट वृक्ष को) दृढेन (मजबूत) असङ्ग-शस्त्रेण (अनासक्ति-रूप शस्त्र द्वारा) छित्त्वा (काट कर)—

Meaning

Hindi

इस संसार-रूप वृक्ष का इसका वास्तविक स्वरूप समझना कठिन है। इसका आदि और अंत भी नहीं मिलता; तथा इसकी अच्छी प्रकार से स्थिति भी नहीं है (च न सम्प्रतिष्ठा)। इसलिए इस अत्यंत मजबूत जड़ों वाले वृक्ष को दृढ़ अनासक्ति-रूप शस्त्र द्वारा काटकर,


English

The character of this World Tree is strange—it is not found the way it is said to be, its beginning and end are hard to decipher, and it is precariously perched {on the border of existence and non-existence}. Therefore, by cutting down this firmly rooted tree with the axe of non-attachment, (15:3)

Commentary

Hindi

इस संसार की अच्छी प्रकार संप्रतिष्ठा नहीं होने के कारण, या इसका अस्तित्व अनिश्चित प्रकार का होने के कारण ही, कभी-कभी इसे ईश्वर के चिदाकाश में स्थित ईश्वर का स्वप्न कहा जाता है। श्रीराम के वनगमन के क्रम में, जब निषादराज श्रीराम–सीता को ज़मीन पर सोता देख कर विलाप करते हैं, तो लक्ष्मणजी उन्हें सांत्वना देते हुए कहते हैं— सपनें होइ भिखारि नृपु, रंकु नाकपति होइ। जागें लाभु न हानि कछु, तिमि प्रपंच जियँ जोइ॥ (रामचरितमानस, अयो. 92)अर्थात—जैसे स्वप्न में राजा भिखारी हो जाए या कंगाल स्वर्ग का स्वामी इन्द्र हो जाए, तो जागने पर लाभ या हानि कुछ भी नहीं होती; वैसे ही इस दृश्य-प्रपंच को हृदय से देखना चाहिए।


English

This world is at times referred to as God’s dream, nestled within the mind of God due to its fragile existence. An illustrative moment from the journey of Prince Rāma, when he and his wife Sitā rest on the forest floor, finds the leader of the Nishāda clan in sorrow. Prince Lakshmana, Rāma’s younger brother, offers solace, saying, “In a dream, a king may become a beggar, or a pauper may ascend to heavenly lordship, yet no actual gain or loss transpires from such journeys. Likewise, this spectacle should be witnessed with the heart, not merely the eyes.