14:7श्रीभगवानुवाच

Gunatraya Vibhaga Yoga

गुणत्रय विभाग योग

Sanskrit Shloka

रजो रागात्मकं विद्धि तृष्णासङ्गसमुद्भवम्। तन्निबध्नाति कौन्तेय कर्मसङ्गेन देहिनम्॥ 14:7॥

Padacheeda (Word-by-Word)

रजः राग-आत्मकम् विद्धि तृष्णा-सङ्ग-सम्-उद्भवम्; तत् नि-बध्नाति, कौन्तेय, कर्म-सङ्गेन देहिनम्।

Anvaya (Construction)

कौन्तेय (हे कुंती-पुत्र)! राग-आत्मकम् (राग रूप) रजः (रजस) तृष्णा-सङ्ग-सम्-उद्भवम् (तृष्णा के संबंध से उत्पन्न) विद्धि (जानो) तत् (वह) देहिनम् (देहधारी को) कर्म-सङ्गेन (कर्म की आसक्ति से) नि-बध्नाति (बाँधता है)।

Meaning

Hindi

हे अर्जुन! राग-रूप रजोगुण को तृष्णा अर्थात तीव्र कामना और आसक्ति से उत्पन्न जानो। वह देही, या देह में स्थित जीवात्मा, को {सकाम} कर्मों से बाँधता है।


English

O Son of Kunti, please recognize that RajoGuna, infused with passion, is closely associated with desires and attachments. It exerts a strong grip on individuals, compelling them toward actions {and a craving for the outcomes of those actions}. (14:7)

Commentary

Hindi

भागवतपुराण रजोगुण की वृत्तियाँ थोड़े विस्तार से बताता है— 'कामना', 'प्रयत्न', 'मद' (घमंड), 'तृष्णा' (असंतोष), 'अकड़', देवताओं से 'धन' आदि की याचना, 'विषय-भोग', 'मद-जनित उत्साह', 'नाम कमाने से प्रेम', 'हास्य', 'पराक्रम', और 'हठपूर्वक उद्यम करना' आदि। (श्लोक 3, अध्याय 25, एकादश स्कंध, भागवतपुराण)


English

The Bhāgawata Purāna explains RajoGuna in greater detail—desires (कामना), efforts (प्रयत्न), arrogance (मद), longing (तृष्णा), dissatisfaction (असंतोष), airs (अकड़), asking deities for wealth, leaning for sensual pleasures (विषय-भोग), zeal (उत्साह), fondness for name and fame, laughter (हास्य), heroism (पराक्रम), etc. are signs of RajoGuna (Verse 3, Ch. 25, Eleventh Skandha, Bhāgawata Purāna).