14:6श्रीभगवानुवाच

Gunatraya Vibhaga Yoga

गुणत्रय विभाग योग

Sanskrit Shloka

तत्र सत्त्वं निर्मलत्वात्प्रकाशकमनामयम्। सुखसङ्गेन बध्नाति ज्ञानसङ्गेन चानघ॥ 14:6॥

Padacheeda (Word-by-Word)

तत्र सत्त्वम् निर्मलत्वात् प्रकाशकम्, अन्-आमयम्, सुख-सङ्गेन बध्नाति, ज्ञान-सङ्गेन च, अन्-अघ!

Anvaya (Construction)

अन्-अघ (हे निष्पाप)! तत्र (उनमें) सत्त्वम् (सत्त्व) निर्मलत्वात् (निर्मलता के कारण) प्रकाशकम् (प्रकाश देने वाला) अन्-आमयम् (विकार-रहित) सुख-सङ्गेन (सुख की आसक्ति से) च (और) ज्ञान-सङ्गेन (ज्ञान की आसक्ति से) बध्नाति (बाँधता है)।

Meaning

Hindi

हे निष्पाप अर्जुन! उन तीनों गुणों में सत्त्वगुण तो {भौतिक जगत में सबसे} निर्मल होने के कारण प्रकाश करने वाला और पाप-रहित है, और सुख तथा ज्ञान की आसक्ति से {जीवात्मा को} बाँधता है।


English

Among these three attributes, SattvaGuna, being the purest, illuminates and is devoid of sin, but it binds a person through attachment to happiness and knowledge, O Sinless Arjuna. (14:6)

Commentary

Hindi

बेड़ी सोने की हो या चाँदी की अथवा लोहे की—है तो बाँधने वाली ही। सत्त्वगुण सोने की बेड़ी-जैसा है; यह भी संसार में बाँधता है। इसीलिए भगवान तीनों गुणों से ऊपर उठने को कहते हैं। भागवतपुराण में सत्त्वगुण की वृत्तियों को थोड़े विस्तार से बताया गया है—'शम' (मनःसंयम), 'दम' (इंद्रिय-निग्रह), 'तितिक्षा' (सहिष्णुता), 'विवेक', 'तप', 'सत्य', 'दया', 'स्मृति', 'संतोष', 'त्याग', विषयों के प्रति 'अनिच्छा', 'श्रद्धा', 'लज्जा' (पाप करने में लज्जा) आदि। (श्लोक 2, अध्याय 25, एकादश स्कंध, भागवतपुराण)


English

It is immaterial if the fetter is made of gold, silver, or iron. They all chain us, bind us. SattvaGuna, the Noble Mode of Nature, is like golden shackles. It also binds to the world. That is why God asks us to rise above all the three Gunas of Nature. In the Bhāgawata Purāna, the marks of SattvaGuna are given in greater detail. Mind-control (शम), control of the senses (दम), tolerance (तितिक्षा), prudence (विवेक), penance (तप), truth (सत्य), mercy (दया), memory (स्मृति), contentment (संतोष), renunciation (त्याग), reluctance toward sense-indulgences (विषय-विराग), reverence (श्रद्धा), shame (लज्जा - shame in sinning) etc. are some of the effects of SattvaGuna (verse 2, Ch. 25, Eleventh Skandha, Bhāgawata Purāna.)