14:3श्रीभगवानुवाच

Gunatraya Vibhaga Yoga

गुणत्रय विभाग योग

Sanskrit Shloka

मम योनिर्महद्ब्रह्म तस्मिन्गर्भं दधाम्यहम्। सम्भवः सर्वभूतानां ततो भवति भारत॥ 14:3॥

Padacheeda (Word-by-Word)

मम योनिः महत्-ब्रह्म, तस्मिन् गर्भम् दधामि अहम्, सम्भवः सर्व-भूतानाम् ततः भवति भारत।

Anvaya (Construction)

भारत (हे भरतवंशी)! मम (मेरी) महत्-ब्रह्म (महत्-ब्रह्म) योनिः (योनि) अहम् (मैं) तस्मिन् (उसमें) गर्भम् (गर्भ) दधामि (स्थापित करता हूँ) ततः (उससे) सर्व-भूतानाम् (सभी भूतों की) सम्भवः (उत्पत्ति) भवति (होती है)।

Meaning

Hindi

हे अर्जुन! मेरी महद्-ब्रह्म {प्रकृति} {सारे प्राणियों की पैदाइश के लिए} योनि है, {और} मैं उस योनि में {चेतन-रूप} गर्भ को स्थापित करता हूँ। उससे सब जीवों की उत्पत्ति होती है।


English

O, Arjuna! Mahad-Brahm {the Unmanifest Nature—Parā-Prakriti} is the womb {for the birth of all beings}, {and} I am the One who sets the seed {of Creation} in that womb, after which all creatures are born. (14:3)

Commentary

Hindi

अंग्रेज़ी में पत्नी को कभी-कभी 'better half' कहते हैं। इसी प्रकार, प्रकृति भी कभी-कभी भगवान द्वारा 'महद्-ब्रह्म' के नाम से पुकार ली जाती है। तात्त्विक रूप से देखें तो परब्रह्म परमेश्वर के अलावा किसी और सत्ता का अस्तित्व ही नहीं। प्रकृति भी तो परब्रह्म परमेश्वर की ही शक्ति है और परब्रह्म के ही अधीन है; अतः एक प्रकार से वह ब्रह्म-रूप ही है। जैसे संतान की उत्पत्ति में माता की भूमिका अधिक होती है, और इसलिए संतान के लिए माता का स्थान पिता से ऊपर होता है, उसी प्रकार प्रकृति को भी 'महद्-ब्रह्म' कहा जा सकता है। प्रकृति उपनिषदों में भी कभी-कभी 'ब्रह्म' कहलाई है—"तस्मादेतद् ब्रह्म नामरूपमन्नं च जाएते" (मुण्डक उपनिषद, 1:1:9)। पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु आदि 24 तत्त्व भौतिक शक्ति हैं और वे 'महद्-ब्रह्म' अर्थात भौतिक प्रकृति के अवयव हैं। महद्-तत्त्वमयी होने के कारण प्रकृति को भगवान ने 'महद्-ब्रह्म' कहा, कुछ विद्वान ऐसा मानते हैं।


English

In English, the wife is sometimes called the “better half.” Similarly, God called Nature by the name Mahad-Brahm (Super God). Ultimately, there is no existence of any independent power other than God-the-Supreme. Nature (Prakriti) is also the power and an aspect of God and is subordinate to Brahm. Therefore, in a way, it is also a form of Brahm. In a sense, the mother’s role is more significant in the birth of a child, and therefore the mother’s place for the child is above that of the father. In this sense, Nature has been called Mahad-Brahm. God called Nature Mahad-Brahm, possibly also because of its being “Mahad-Tattvamayi,” or the source of the Mahad or Super Elements that form the basis of the creation of the universe.