14:2श्रीभगवानुवाच

Gunatraya Vibhaga Yoga

गुणत्रय विभाग योग

Sanskrit Shloka

इदं ज्ञानमुपाश्रित्य मम साधर्म्यमागताः। सर्गेऽपि नोपजायन्ते प्रलये न व्यथन्ति च॥ 14:2॥

Padacheeda (Word-by-Word)

इदम् ज्ञानम् उप-आश्रित्य मम साधर्म्यम्-आगताः। सर्गे अपि न उप-जायन्ते, प्र-लये न व्यथन्ति च।।

Anvaya (Construction)

इदम् (इस) ज्ञानम् (ज्ञान) उप-आश्रित्य (पर आश्रित होकर) मम (मेरे) साधर्म्यम्-आगताः (साधर्म्य को प्राप्त हुए) सर्गे (सृष्टि में) न (नहीं) उप-जायन्ते (जन्म लेते) च (और) प्र-लये (प्रलय में) अपि (भी) न (नहीं) व्यथन्ति (दुखी होते)।

Meaning

Hindi

इस ज्ञान की शरण में आकर मेरे साधर्म्य को प्राप्त हुए लोग सृष्टि के आदि में {फिर से} पैदा नहीं होते और प्रलय-काल में भी व्याकुल नहीं होते।


English

People who share My attributes (like being free from attachment and being above the three Modes of Nature) on seeking refuge in this Supreme Knowledge are not born again at the beginning of Creation and are not troubled at the time of Dissolution of the universe. (14:2)

Commentary

Hindi

भगवान के कुछ धर्मों (स्वभाव) को प्राप्त कर लेने का अर्थ है—उनके-जैसा हो जाना—जैसे 'आसक्ति-रहित' होकर कर्म करना, 'त्रिगुणातीत' होना आदि। ब्रह्मा के दिन की शुरुआत में जीवों की सृष्टि 'अव्यक्त' {प्रकृति} से होती है, और ब्रह्मा के दिन के अंत में प्रलय होता है, जिसमें सारे प्राणी वापस 'अव्यक्त' {प्रकृति} में लौट जाते हैं—ऐसा भगवान ने बताया है (8:18)। ब्रह्मा का एक दिन मनुष्यों के एक हज़ार युगों (कुछ विद्वान 'एक हज़ार महायुग' मानते हैं) के बराबर होता है, और एक रात भी इतनी ही बड़ी—एक दिन और एक रात मिलाकर कुल 8.64 अरब वर्षों ("8.64 billion years") के बराबर! लेकिन भगवान यहाँ बता रहे हैं कि इस प्रकार सृष्टि और प्रलय का जो सिलसिला ब्रह्मा के दिन-प्रतिदिन चलता रहता है, उस सिलसिले से भी इस अध्याय में दिए जा रहे परम ज्ञान की प्राप्ति के बाद, मनुष्य मुक्त हो जाते हैं।


English

At the beginning of the day of Brahmā, the living entities arise from Avyakta {Unmanifest Nature}, and at the end of the day of Brahmā, all beings return to Avyakta {Unmanifest Nature}, as the Lord has indicated in the past (8:18). One day of Brahmā is equal to a thousand Yugas (some scholars consider a thousand Mahāyugas) of humans on earth, and a night is equally long—a day and a night together equal 8.64 billion human years! However, God states here, on attaining the Supreme Knowledge given in this chapter, a man becomes liberated forever—he is not reborn when a Creation takes place nor is troubled at the time of a Dissolution of the universe. He transcends the cycle of birth and death for all times to come.