Gunatraya Vibhaga Yoga
गुणत्रय विभाग योग
उदासीनवदासीनो गुणैर्यो न विचाल्यते। गुणा वर्तन्त इत्येवं योऽवतिष्ठति नेङ्गते॥ 14:23॥
उद्-आसीन-वत् आसीनः, गुणैः यः न वि-चाल्यते, गुणाः वर्तन्ते इति एव यः अव-तिष्ठति, न इङ्गते;
यः (जो) उद्-आसीन-वत् आसीनः (साक्षी के समान स्थित हुआ) गुणैः (गुणों के द्वारा) न (नहीं) वि-चाल्यते (विचलित किया जाता है); गुणाः (गुण) एव (ही) वर्तन्ते (कार्य करते हैं), इति (इस प्रकार) यः (जो) अव-तिष्ठति (स्थित होता है), न (नहीं) इङ्गते (हिलता);
Hindi
जो {साक्षी की तरह} उदासीन (निष्पक्ष) हो कर स्थित हुआ गुणों के द्वारा विचलित नहीं किया जाता, और गुणों का काम अपने स्वाभाविक कार्यों में लगे रहना है, ऐसा समझता हुआ जो स्थित रहता हो एवं उस स्थिति से कभी डिगता नहीं हो,
English
One who stays neutral {like a witness}, is not disturbed by {the interplay of} Modes of Nature, and understands that the role of the Modes is to remain engaged in their natural interplay, {and having understood this} remains calm and collected and never budges from that position; (14:23)