Gunatraya Vibhaga Yoga
गुणत्रय विभाग योग
प्रकाशं च प्रवृत्तिं च मोहमेव च पाण्डव। न द्वेष्टि सम्प्रवृत्तानि न निवृत्तानि काङ्क्षति॥ 14:22॥
प्रकाशम् च, प्रवृत्तिम् च, मोहम् एव च, पाण्डव! न द्वेष्टि सम्प्रवृत्तानि, न निवृत्तानि काङ्क्षति।।
पाण्डव (हे पाण्डु-पुत्र)! प्रकाशम् (प्रकाश) च (और) प्रवृत्तिम् (प्रवृत्ति) च (और) मोहम् (मोह) एव (भी) न (न तो) सम्प्रवृत्तानि (प्रवृत्त होने पर) द्वेष्टि (नफरत करता है) च (और) न (नहीं) निवृत्तानि (निवृत्त होने पर)काङ्क्षति (इच्छा करता है);
Hindi
हे अर्जुन! {जो मनुष्य सत्त्वगुण से उत्पन्न} प्रकाश को और {रजोगुण से उत्पन्न} प्रवृत्ति को तथा {तमोगुण से उत्पन्न} मोह को भी न तो उस ओर जाने पर उनसे द्वेष करता हो, और न उनसे हटने पर उनकी इच्छा करता हो,
English
O, Arjuna—Son of Pāndu! Who neither detests light (SattvaGuna) and the propensity to act (RajoGuna) and delusion (TamoGuna) when confronted with them nor longs for them when they recede; (14:22)
Hindi
:बुद्ध मांस नहीं खाते थे, और पशुओं के प्रति करुणा रखते थे। वे भिक्षुक के रूप में दिन में एक ही बार भिक्षा का अन्न माँगकर खाते थे, और जितना दोनों हथेलियों को जोड़कर बनाए गए पात्र में अँटता था, उतना ही लेते और खाते थे। एक बार भिक्षा देने वाले ने भिक्षा में उन्हें मांस दे दिया।बुद्ध ने उसे भिक्षुक का धर्म मानकर ग्रहण भी कर लिया। उन्होंने इस तामस कर्म से द्वेष नहीं किया। घोर सात्त्विक प्रवृत्ति से बंधा हुआ मनुष्य ऐसा नहीं कर सकता था। यह एक गुणातीत मनुष्य का लक्षण है।
English
Buddha refrained from consuming meat due to his compassion for animals. As an ascetic, he maintained a minimal diet, eating only once a day and limiting his intake to what would fit in the bowl formed by joining both his palms. On one occasion, someone offered him meat as alms, which he accepted as a beggar mendicant’s sacred duty. He did not loathe this Tāmasic food. A human being in chains of a Sāttvic life could not have done so. It was the mark of a man who had risen above the three Modes of Nature, as indicated in this verse.