Kshetra Kshetrajna Vibhaga Yoga
क्षेत्र क्षेत्रज्ञ विभाग योग
मयि चानन्ययोगेन भक्तिरव्यभिचारिणी । विविक्तदेशसेवित्वमरतिर्जनसंसदि॥ 13:10॥
मयि च अन्-अन्य-योगेन भक्तिः अ-व्यभिचारिणी, विविक्त देश सेवित्वम्, अरतिः जन-संसदि;
मयि (मुझमें) अन्-अन्य-योगेन (अन्यथा योग द्वारा) अ-व्यभिचारिणी (अव्यभिचारी) भक्तिः (भक्ति) च (और) विविक्त (एकांत और शांतिपूर्ण) देश (स्थान का) सेवित्वम् (सेवन करना), जन-संसदि (भीड़-भाड़ में) अरतिः (रुचि का अभाव)।
Hindi
मुझ परमेश्वर में अनन्य योग (जुड़ाव) से रमे रहना, अव्यभिचारिणी भक्ति तथा पवित्र एकांत स्थान में रहने में रुचि और भीड़-भाड़ में रहने में अरुचि,
English
Walking a spiritual path (Yoga) solely aimed at reaching Me, unwaveringly practicing pure and unadulterous love for Me, seeking solitude {for undisturbed contemplation upon Me}, and having no attraction to gatherings; (13:10)
Hindi
"व्यभिचारी" पुरुष उसे कहते हैं, जो पत्नी के अतिरिक्त भी कई स्त्रियों के साथ समागम किया करता हो। 'व्यभिचारिणी' विशेषण उस स्त्री के लिए प्रयोग किया जाता है, जो पति के अतिरिक्त भी कई पुरुषों से समागम करती हो। इसी प्रकार 'व्यभिचारी' या 'व्यभिचारिणी' भक्ति उसे कहेंगे, जिसमें भक्त अपने इष्ट के प्रति एकनिष्ठ नहीं रहता हो, बल्कि कई देवताओं से वैसे ही संबंध रखने की प्रवृत्ति रखता हो, जैसा अपने इष्टदेव से होना चाहिए—अर्थात जो भक्ति के क्षेत्र में "घाट-घाट का पानी पीता हो"। इसके विपरीत एकनिष्ठ भक्ति को 'अव्यभिचारिणी भक्ति' कहेंगे। भगवान ने "अव्यभिचारी" भक्ति की जगह "अव्यभिचारिणी" भक्ति इसलिए कहा, क्योंकि 'भक्ति' शब्द स्त्रीलिंग है। व्याकरण के हिसाब से "अव्यभिचारी भक्ति" उचित नहीं होता।
English
The term "unadulterous" may seem perplexing in a spiritual context initially. Here, it signifies God's preference for exclusive devotion and worship, without engaging with other deities or gods in worship. However, this does not suggest that one cannot show respect or acknowledge other subordinate deities from afar without forming a deep or intimate connection with them. Approaching deities other than the chosen one to fulfill spiritual or worldly desires is also considered as forming an "intimate" connection. Worshiping deities other than the chosen one is termed as "spiritual adultery" (vyabhichāra).