1:40अर्जुन उवाच

Arjuna Vishada Yoga

अर्जुन विषाद योग

Sanskrit Shloka

कुलक्षये प्रणश्यन्ति कुलधर्माः सनातनाः। धर्मे नष्टे कुलं कृत्स्नमधर्मोऽभिभवत्युत ॥ 1:40॥

Padacheeda (Word-by-Word)

कुल-क्षये प्र-नश्यन्ति कुल-धर्माः सनातनाः धर्मे नष्टे कुलम् कृत्स्नम् अधर्मः अभि-भवति उत।

Anvaya (Construction)

कुल-क्षये (कुल का क्षय होने पर) सनातनाः (सदा से चलते आये) कुल-धर्माः (कुलधर्म) प्र-नश्यन्ति (नष्ट हो जाते हैं), धर्मे (धर्म का) नष्टे (नाश होने पर) कृत्स्नम् (सम्पूर्ण) कुलम् (कुल को) अधर्मः(अधर्म) उत (भी) अभि-भवति (दबा लेता है)।

Meaning

Hindi

{युद्ध में} कुल का नाश हो गया तो युगों पुराने कुल-धर्म और धार्मिक संस्कार नष्ट हो जाएँगे और उनके नष्ट होने से सारे {बचे हुए} परिवार में पाप का आचरण फैल जाएगा।


English

The dissolution of the clan corrupts familial virtues. whereupon what remains of our lineage may devolve into moral decay. (1:40)