Arjuna Vishada Yoga
अर्जुन विषाद योग
अपर्याप्तं तदस्माकं बलं भीष्माभिरक्षितम्। पर्याप्तं त्विदमेतेषां बलं भीमाभिरक्षितम् ॥ 1:10॥
अपर्याप्तम् तत् अस्माकम् बलम् भीष्म अभिरक्षितम्। पर्याप्तम् तु इदम् एतेषाम् बलम् भीम अभिरक्षितम्
भीष्म-अभिरक्षितम् (भीष्म द्वारा अच्छे प्रकार से रक्षा की हुई) अस्माकम् (हमारी) तत् (वह) बलम् (सेना) अपर्याप्तम् (अपर्याप्त है) तु (और) भीम-अभिरक्षितम् (भीम द्वारा अच्छे प्रकार से रक्षित) एतेषाम् (इनका) इदम् (यह) बलम् (सैन्य बल) पर्याप्तम् (काफी है)।
Hindi
{पितामह} भीष्म द्वारा अभिरक्षित हमारी सेना अपर्याप्त है और भीम द्वारा रक्षित इन लोगों की यह सेना पर्याप्त है।
English
While our forces, fortified by Bhishma, (though larger in number) are limited in strength, the army of the sons of Pāndu, bolstered by Bhima, {despite being limited in numerical strength} is formidably equipped. (1:10)
Hindi
दुर्योधन को यह पता था कि उसकी सेना के सेनापति भीष्म शरीर से कौरवों की ओर मगर मन से पांडवों के पक्ष में हैं; दूसरी ओर पांडव-सेना संख्याबल में छोटी होती हुई भी श्रीकृष्ण के चमत्कारी नेतृत्व के कारण कौरवों की बड़ी सेना को हराने में सक्षम है। इसीलिए दुर्योधन इस प्रकार की बात—संख्यात्मक रूप से अपनी बड़ी सेना को भी 'अपर्याप्त' बता कर—अत्यधिक सावधानी बरते जाने के लिए कर रहा है।
English
Duryodhana was well aware of Arjuna's exceptional abilities and had heard about and also personally witnessed the miraculous power of Bhagawān Krishna, who was already recognized as the incarnation of the Personified God, Bhagawān Vishnu. Additionally, Duryodhana understood the unity among the Pāndavas. This verse exposes Duryodhana's genuine concerns as he admits that despite having superior numbers, his own army was "limited in strength." Here, Duryodhana's subconscious apprehensions become evident.