9:23श्रीभगवानुवाच

Raja Vidya Raja Guhya Yoga

राजविद्या राजगुह्य योग

Sanskrit Shloka

येऽप्यन्यदेवता भक्ता यजन्ते श्रद्धयान्विताः। तेऽपि मामेव कौन्तेय यजन्त्यविधिपूर्वकम्॥ 9:23॥

Padacheeda (Word-by-Word)

ये अपि अन्य देवताः भक्ताः यजन्ते श्रद्धया-अन्विताः, ते अपि माम् एव, कौन्तेय, यजन्ति अ-विधि-पूर्वकम्।

Anvaya (Construction)

कौन्तेय (हे(कुंतिपुत्र अर्जुन)! अपि (हालाँकि) श्रद्धया-अन्विताः (श्रद्धा से पूर्ण) ये (जो) भक्ताः (भक्त) अन्य (अन्य) देवताः (देवताओं की) यजन्ते (पूजा करते हैं), ते (वे) अपि (भी) माम् (मुझे) एव (ही) अ-विधि-पूर्वकम् (अविधि पूर्वक) यजन्ति (पूजते हैं)।

Meaning

Hindi

हे अर्जुन! यद्यपि श्रद्धा से युक्त भक्त दूसरे देवताओं को भी पूजते हैं, तो भी वे भी {अप्रत्यक्ष रूप से, देवताओं के माध्यम से} मुझको ही पूजते हैं, मगर यह पूजना अविधिपूर्वक मुझे पूजना है।


English

O Son of Kunti! Those devotees who, with faith and reverence, worship other deities unknowingly worship Me through them. Nevertheless, this form of worship is of a lower nature. (9:23)

Commentary

Hindi

तो क्या देवताओं को न पूजें? फिर 3:12 में ब्रह्माजी ने ऐसा क्यों कहा कि जो देवताओं को उनका भोग दिए बिना रहता है वह “स्तेन” (चोर) है? परमेश्वर और ब्रह्माजी के विचारों में भिन्नता क्यों? — चिंतन करें! किंतु यहाँ अन्य देवताओं को आदर देने का निषेध नहीं है — उन पर आश्रित न होने का अभिप्राय है। एकांत भाव से केवल एक परमेश्वर की उपासना का अभिप्राय है, क्योंकि निर्वाण सिर्फ परमेश्वर ही प्रदान कर सकते हैं। कई शास्त्र यह दिखलाते हैं कि ब्रह्माजी का ज्ञान सम्पूर्ण नहीं है। अतः जहाँ उनके और परमेश्वर के वचनों में वास्तविक अंतर हो, वहाँ परमेश्वर के वचनों के अनुकूल ही चलना उचित है।


English

Should no subordinate deity be worshipped then? This question arises because in verse 3:12, Semi-God Brahmā states that those who do not offer oblations in sacrificial fire-ceremonies to the gods, as a return for the gifts bestowed upon humans by the gods, are deemed "stealers" for taking what is rightfully theirs. This divergence invites reflection. It appears there may be a difference of opinion between Semi-God Brahmā and God-the-Supreme, which becomes apparent in verses 3:14 to 3:18. Further clarification can be found in the notes on these verses. In such cases, it is essential to uphold the Word of God over the word of Semi-God Brahmā.