Akshara Brahma Yoga
अक्षर ब्रह्म योग
नैते सृती पार्थ जानन्योगी मुह्यति कश्चन। तस्मात्सर्वेषु कालेषु योगयुक्तो भवार्जुन॥ 8:27॥
न एते सृती, पार्थ, जानन् योगी मुह्यति कश्चन; तस्मात् सर्वेषु कालेषु योग-युक्तः भव, अर्जुन!
पार्थ (हे पार्थ)! एते (ये) सृती (मार्ग) जानन् (जान कर) कश्चन (कोई) योगी (योगी) न मुह्यति (भ्रमित नहीं होता) तस्मात् (इसलिए) अर्जुन (हे अर्जुन)! सर्वेषु (सभी) कालेषु (कालों में) योग-युक्तः (योग में स्थित) भव (हो)।
Hindi
हे पार्थ! इस प्रकार इन दोनों मार्गों {से संबंधित पुरातन मान्यता} को जानकर कोई भी योगी {अर्थात ईश्वर से अनन्य भाव से युक्त या जुड़ा हुआ साधक} मोहित नहीं होता {और ऐसी प्रचलित मान्यताओं के चक्कर में नहीं पड़ता}। इस कारण, हे अर्जुन, तुम सब समय में योग से युक्त रहा करो।
English
Arjuna, the knowledge of these paths does not confound a Yogi. Therefore, Pārtha, always remain resolute in your Yoga practice. (8:27)
Hindi
भगवान ने ऊपर के श्लोकों (8:23–26) में जो बातें कहीं, उनमें उन्होंने एक अत्यंत प्रचलित पारंपरिक मान्यता का जिक्र किया। लेकिन इस श्लोक 8:27 में उन्होंने इन मान्यताओं से 'मोहित' नहीं होने की जो बात कही, उससे अन्य कई प्रचलित हिंदू मान्यताओं और अंधविश्वासों की भाँति इस मान्यता को भी उन्होंने अपने विनम्र तरीके से दरकिनार करते हुए यह संदेश दिया कि भगवान के आश्रय में रहने वालों को इन पचड़ों में पड़ने की जरूरत नहीं, इन मान्यताओं से भ्रमित या मोहित होने की जरूरत नहीं, क्योंकि भगवान के आश्रय में रहने वाले अनन्य भक्तों पर ये सारे नियम लागू नहीं होते, और स्थान एवं काल के कुप्रभाव (सामान्य रूप से सत्य हों तो भी) उन योगस्थ अनन्य भक्तों को प्रभावित नहीं कर सकते। जहाँ इन पारंपरिक मान्यताओं की बात श्लोक 8:23 में भगवान शुरू करते हैं, उसके ठीक पहले के श्लोक 8:22 में भगवान ने इस चर्चा का संदर्भ निश्चित कर दिया है, जिसे अधिकांश टीकाकार नज़रअंदाज़ करते रहे हैं — "जिस परमात्मा से यह समस्त जगत व्याप्त है, वह परम पुरुष तो अनन्य भक्ति से प्राप्त होने योग्य है"। श्लोक 8:23–26, श्लोक 8:22 और श्लोक 8:27 के बीच अवस्थित हैं, तथा 8:22 और 8:27 के संदर्भ के भीतर ही 8:23–26 का अर्थ लगाना उचित है। अनन्य भक्त तो जब भी देह-त्याग करेंगे, ईश्वरदूत स्वयं आकर उन्हें मुक्ति-धाम ले जाएँगे — दिन हो या रात, शुक्लपक्ष हो या कृष्णपक्ष, सूर्य उत्तरायण हो या दक्षिणायन!
English
In verses 8:23-26, the Lord mentions a traditional Vedic belief, but he also emphasizes that a Yogi, particularly one who has surrendered to the Personal God through loving devotion (Bhakti), should not be bewildered by this conventional belief. The Lord has a unique way of addressing traditional beliefs and superstitions, and he does so discreetly and non-offensively. This approach contributes to the widespread acceptance of the Bhagavad-Gitā. The Lord’s stance toward the Vedas is complex. While he occasionally praises them, he does not hold them in the highest regard. In the upcoming verse of this chapter, he again refers to the Vedas in a way that may not be seen as favorable. Throughout the Bhagavad-Gitā, the Lord challenges and questions various aspects of Vedic beliefs and practices. In verse 8:22, the Lord sets the context for verses 8:23-26. He emphasizes that the Supreme Person, who pervades the entire universe, is attainable through single-minded loving devotion (Bhakti), which is distinct from the mystical Meditative Yoga. Therefore, verses 8:23-26 should be understood within the context of verses 8:22, 8:27, and 8:28. The central message is that those who have wholeheartedly surrendered to God through loving devotion will reach Him, free from the cycle of rebirths, regardless of the time and place of their death or the path of the sun, whether inclined northward or southward. This implies that even if the traditional belief mentioned in verses 8:23-26 were true, it would primarily apply to Yogis pursuing the Formless God and not those seeking the Personal God through loving devotion.