Akshara Brahma Yoga
अक्षर ब्रह्म योग
शुक्लकृष्णे गती ह्येते जगतः शाश्वते मते। एकया यात्यनावृत्तिमन्ययावर्तते पुनः॥ 8:26॥
शुक्ल-कृष्णे गती हि एते जगतः शाश्वते मते; एकया याति अन्-आवृत्तिम्, अन्यया आ-वर्तते पुनः।
हि (क्योंकि) जगतः (संसार के) एते (ये) शुक्ल-कृष्णे (शुक्ल और कृष्ण पक्ष) गती (मार्ग) शाश्वते (शाश्वत) मते (माने गए हैं); एकया (एक के द्वारा) अन्-आवृत्तिम् (फिर से जन्म न लेने की अवस्था) याति (प्राप्त करता है) अन्यया (दूसरे के द्वारा) पुनः (फिर से) आ-वर्तते (वापस लौटता है)।
Hindi
जगत के ये दो प्रकार के शुक्ल और कृष्ण सनातन मार्ग माने गए हैं—इनमें एक मार्ग से गया हुआ वापस {मर्त्यलोक में} नहीं लौटता, और दूसरे मार्ग से गया हुआ फिर वापस आता है {अर्थात फिर पुनर्जन्म के चक्र में पड़ता है}।
English
These two ways of exiting the world are said to be eternal. The way of light leads to liberation from birth and death, while the way of darkness leads to the bondage of obligatory rebirth. (8:26)