8:19श्रीभगवानुवाच

Akshara Brahma Yoga

अक्षर ब्रह्म योग

Sanskrit Shloka

भूतग्रामः स एवायं भूत्वा भूत्वा प्रलीयते। रात्र्यागमेऽवशः पार्थ प्रभवत्यहरागमे॥ 8:19॥

Padacheeda (Word-by-Word)

भूत-ग्रामः सः एव अयम् भूत्वा-भूत्वा प्रलीयते; रात्रि-आगमे अवशः, पार्थ, प्र-भवति अहः-आगमे!

Anvaya (Construction)

पार्थ (हे पार्थ)! सः एव (वही) अयम् (यह) भूत-ग्रामः (प्राणी-समूह) भूत्वा-भूत्वा (होते हुए और फिर होते हुए) अवशः (विवश हो) रात्रि-आगमे (रात्रि के आगमन पर) प्रलीयते (लीन हो जाता है) अहः-आगमे (दिन के आगमन पर) प्र-भवति (फिर से उत्पन्न होता है)।

Meaning

Hindi

हे पार्थ! यह प्राणी-समुदाय उत्पन्न हो-होकर विवश हुआ {ब्रह्मा की} रात्रि के आने पर लीन होता है, और {ब्रह्मा के} दिन के आने पर उत्पन्न होता है।


English

O, Arjuna, Son of Prithā! Creatures, after countless cycles of birth and death, are helplessly drawn back into the Unmanifest when the night of Brahmā arrives, only to emerge once more from that Unmanifest at the onset of Brahmā's day, perpetually trapped in a relentless cycle of painful incarnations. (8:19)

Commentary

Hindi

कार्ल सेगन अपनी पुस्तक कॉज़मॉस (Cosmos) में आगे लिखते हैं: "हिंदू-धर्म... एकमात्र धर्म है, जिसकी काल-धारणा आधुनिक ब्रह्मांड-विज्ञान की वैज्ञानिक काल-धारणा से मेल खाती है। इसके काल-चक्र की प्रगति ब्रह्मा के एक दिन और एक रात से होती है, जो 8.64 अरब साल पहले का समय है... यह समय उस काल-अवधि का आधा है, जब ब्रह्मांड की 'बिग बैंग' या 'महा-विस्फोट' से सृष्टि हुई थी। यही नहीं, इससे भी लंबी काल-धारणाएँ इस धर्म में उपलब्ध हैं।" (कॉज़मॉस: प्रकाशक ABACUS, 1995 – ISBN 978-0-349-10703-5, पृष्ठ 285) वास्तव में आधुनिक ब्रह्मांड-विज्ञान यह मानता है कि इस ब्रह्मांड की रचना 10 से 20 अरब साल पहले, इसके बीच के किसी समय में हुई। "1965 में आर्नो ए. पेंज़ियास और रॉबर्ट विल्सन के द्वारा 3-डिग्री पृष्ठभूमि-विकिरण की खोज के बाद इसे विश्वसनीय प्रमाण माना जाता है कि ब्रह्मांड की उत्पत्ति दस से बीस अरब साल पहले हुई..."^4 हमारे वर्तमान ब्रह्मांड की उत्पत्ति के काल-निर्णय के विषय में आधुनिक विज्ञान की खोज और भगवद् गीता के सिद्धांत का इतना मिलता-जुलता होना कुछ गंभीर संदेश देता है। दूसरे किसी धर्म की किसी किताब में दूर-दूर तक इस प्रकार का कोई संकेत नहीं है—यह कार्ल सेगन भी मानते हैं। यह वैज्ञानिक आधार पर भी भगवद् गीता के सच्चे ईश्वरीय वचन होने की ओर स्पष्ट संकेत है।


English

Carl Sagan the cosmologist writes in his book Cosmos: “Hindu religion is the only one of the world’s great Faiths dedicated to the idea that the cosmos itself undergoes an immense, indeed an infinite number of deaths and rebirths. It is the only religion in which the time scales correspond to those of modern scientific cosmology. Its cycles run from our ordinary day and night to a day and night of Brahmā 8.64 billion years long, longer than the age of the earth or the sun, and about half of the time since the big bang. And there are much longer time scales still." (page 285, Cosmos, Publisher ABACUS 1995 - ISBN 978-0-349-10703-5). Modern cosmology posits that the universe came into existence between 10 and 20 billion years ago, as indicated in Volume 4 of The New Encyclopedia Britannica (printed edition), specifically in the section titled “Expanding Universe. The striking alignment between the perspectives presented in the Bhagavad-Gitā and the findings of modern science carries significant implications. Carl Sagan, a noted scientist and author, acknowledges that such a correspondence is not evident in the scriptures of any other religion. This recognition of the Bhagavad-Gitā’s insights can be seen as further evidence of its unique and profound nature, reinforcing the belief among some that it represents the authentic Word of God.

Footnotes

^4 न्यू इनसाइक्लोपीडिया ब्रिटानिका, माइक्रोपीडिया, खंड 4, पृष्ठ 633: ‘एक्स्पैन्डिंग यूनिवर्स'।