Akshara Brahma Yoga
अक्षर ब्रह्म योग
अव्यक्ताद्व्यक्तयः सर्वाः प्रभवन्त्यहरागमे। रात्र्यागमे प्रलीयन्ते तत्रैवाव्यक्तसंज्ञके॥ 8:18॥
अ-व्यक्तात् व्यक्तयः सर्वाः प्र-भवन्ति अहः-आगमे, रात्रि-आगमे प्र-लीयन्ते तत्र एव 'अ-व्यक्त'-सञ्ज्ञके।
सर्वाः (सभी) व्यक्तयः (जीव) अहः-आगमे (दिन के आगमन पर) अ-व्यक्तात् (अव्यक्त से) प्र-भवन्ति (उत्पन्न होते हैं) रात्रि-आगमे (रात्रि के आगमन पर) तत्र (वहाँ) अ-व्यक्त-सञ्ज्ञके (अव्यक्त रूप में) एव (ही) प्र-लीयन्ते (लीन हो जाते हैं)।
Hindi
सारे जीव ब्रह्मा के दिन के आने पर अव्यक्त {प्रकृति} से उत्पन्न होते हैं और ब्रह्मा की रात्रि के आने पर उस अव्यक्त कहे जाने वाले स्थान में ही वापस लीन हो जाते हैं।
English
As the day breaks on Brahmā's celestial abode, all living beings emerge from the Unmanifest {Nature}, and at the conclusion of his day, they retreat into the Unmanifest, where they rest until the next day. (8:18)
Hindi
अव्यक्त' शब्द यहाँ अव्यक्त प्रकृति के लिए प्रयुक्त हुआ है। यह न केवल संदर्भ से, बल्कि नवें अध्याय के श्लोक 9:7 से भी स्पष्ट है, जहाँ भगवान स्पष्ट तौर पर 'प्रकृति' शब्द का प्रयोग करते हैं। 'सृष्टि' के 'बिग-बैंग' सिद्धांत को प्रतिपादित करने वाले वैज्ञानिक भी यह मान रहे हैं कि इस ब्रह्मांड की सृष्टि अव्यक्त या {भौतिक दृष्टि से} 'शून्य' से हुई। प्रसिद्ध वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग लिखते हैं—"At the big bang itself, the universe is thought to have had zero size…" (A Brief History of Time, में 'The Origin and Fate of the Universe' नामक अध्याय में)। 'Expanding Universe' (विस्तारित होते हुए ब्रह्मांड) के सिद्धांत के साथ 'Contracting Universe' (सिमटते ब्रह्मांड) की संभावनाओं पर भी ब्रह्मांड-वैज्ञानिकों में सहमति बन रही है। इसके अनुसार, एक सीमा तक फैलने के बाद ब्रह्मांड का सिकुड़ना शुरू होगा और फिर पूरा व्यक्त ब्रह्मांड सिकुड़कर वापस अव्यक्त या 'Nothing' में समा जाएगा।
English
Supporters of the Big Bang theory acknowledge that the universe originated from a state of “nothingness.” As renowned scientist Stephen Hawking articulated, “At the big bang itself, the universe is thought to have had zero size” (“The Origin and Fate of the Universe” in A Brief History of Time). In addition to the concept of an expanding universe, there is also a contracting universe theory endorsed by numerous cosmologists and scientists. According to this theory, after a certain point, the expanding universe will begin to contract, ultimately culminating in the entire universe reverting to a state of “nothingness." Hawking's "nothingness" is indicative of the "unmanifest" or "Avyakta" in the verse, and closely aligns with what the Bhagavad-Gitā says about the origin and dissolution of the universe.