8:15श्रीभगवानुवाच

Akshara Brahma Yoga

अक्षर ब्रह्म योग

Sanskrit Shloka

मामुपेत्य पुनर्जन्म दुःखालयमशाश्वतम्। नाप्नुवन्ति महात्मानः संसिद्धिं परमां गताः॥ 8:15॥

Padacheeda (Word-by-Word)

माम् उपेत्य पुनः-जन्म—दुःख-आलयम्, अ-शाश्वतम्— न आप्नुवन्ति महा-आत्मानः, सम्-सिद्धिम् परमाम् गताः।

Anvaya (Construction)

परमाम् (परम) सम्-सिद्धिम् (संसिद्धि) गताः (प्राप्त) महा-आत्मानः (महात्मा लोग) माम् (मुझे) उपेत्य (प्राप्त कर) दुःख-आलयम् (दुःख के निवास स्थान) अ-शाश्वतम् (अस्थायी) पुनः-जन्म (पुनर्जन्म) न (नहीं) आप्नुवन्ति (प्राप्त करते हैं)।

Meaning

Hindi

परमसिद्धि को प्राप्त महात्माजन मेरे पास आकर पुनर्जन्म के चक्र में नहीं गिरा करते, जो दुःखों का घर है।


English

The great souls with the highest spiritual attainments, having reached Me, never fall into rebirth, which is the house of misery and impermanence. (8:15)

Commentary

Hindi

अर्थात, {कर्म-फल का} त्याग न करने वाले मनुष्यों {चाहे संन्यासी हों या संसारी} के कर्मों के तो अच्छे, बुरे और मिले हुए—ऐसे तीन प्रकार के फल मरने के बाद होते हैं; किंतु कर्म-फल से संन्यास ले लेने वालों, अर्थात कर्म-फल {के प्रति आसक्ति की भावना} का त्याग कर देने वाले मनुष्यों के {कर्मों के फल} यहाँ या मरने के बाद, किसी भी काल में नहीं होते। शास्त्रों के अनुसार, मृत्यु के बाद जीवात्मा सूक्ष्म तन्मात्राओं और मन-बुद्धि-अहंकार आदि से निर्मित सूक्ष्म शरीर के साथ स्थूल शरीर से जब बाहर निकल जाती है, तो जिन्होंने पापपूर्ण जीवन बिताया है, मृत्यु के ठीक बाद से ही वे नरक जाने के पूर्व ही प्रेत के रूप में गहन वेदना प्राप्त करते हैं। धर्मात्माओं को यह पीड़ा नहीं मिलती। नरक में जाने के बाद तो पापियों को लंबे समय तक, पुनर्जन्म होने तक, मर्मांतक पीड़ा सहनी पड़ती है। इन मर्मांतक कष्टों का विस्तृत विवरण गरुड़ पुराण, महाभारत, भागवत पुराण तथा कई अन्य शास्त्रों में मिलता है। यह मृत्यु के उपरांत की पीड़ा पराभौतिक दुःख है, जो जन्म-मृत्यु के चक्र में पड़े रहने से सभी को मिलता ही रहता है।


English

A clear indication that rebirth in the world is undesirable, as it—or the world where rebirth brings us—is a "house of misery." Our own experience confirms that there is no one who can ever find unmixed joy in the world. While moments of joy exist, they coexist with moments of intense sorrow and pain, interspersed with neutral stretches. This applies to both the poor and the affluent. So why not strive to reach a state of being where lasting peace and bliss prevail? Especially when the efforts required to achieve that state of being do not necessarily entail incurring extra pain; on the contrary, they may enhance the current life experience, making it more blissful and happy.