Jnana Vijnana Yoga
ज्ञान विज्ञान योग
कामैस्तैस्तैर्हृतज्ञानाः प्रपद्यन्तेऽन्यदेवताः। तं तं नियममास्थाय प्रकृत्या नियताः स्वया॥ 7:20॥
कामैः तैः-तैः हृत-ज्ञानाः प्र-पद्यन्ते अन्य देवताः; तम्-तम् नियमम् आस्थाय प्रकृत्या नियताः स्वया।
तैः तैः (उन-उन) कामैः (कामनाओं से) हृत-ज्ञानाः (जो अपना ज्ञान खो चुके हैं ) स्वया (अपनी) प्रकृत्या (प्रकृति द्वारा) नियताः (बँध कर) तम्-तम् (उस-उस) नियमम् (नियम में) आस्थाय (आस्था रखकर) अन्य (अन्य) देवताः (देवताओं के) प्र-पद्यन्ते (आश्रय में जाते हैं)।
Hindi
भिन्न-भिन्न भोगों की कामना द्वारा जिनका ज्ञान हरा जा चुका है, वे लोग अपने स्वभाव से प्रेरित होकर भिन्न-भिन्न नियम धारण करके अन्य देवताओं को पूजते हैं।
English
However, those whose wisdom is clouded by desire worship other deities, following various rituals as guided by their inclinations. (7:20)