7:15श्रीभगवानुवाच

Jnana Vijnana Yoga

ज्ञान विज्ञान योग

Sanskrit Shloka

न मां दुष्कृतिनो मूढाः प्रपद्यन्ते नराधमाः। माययापहृतज्ञाना आसुरं भावमाश्रिताः॥ 7:15॥

Padacheeda (Word-by-Word)

न माम् दुष्कृतिनः मूढ़ाः प्र-पद्यन्ते, नर-अधमाः; मायया अप-हृत-ज्ञानाः, आसुरम् भावम् आश्रिताः।

Anvaya (Construction)

मायया (माया द्वारा) अप-हृत-ज्ञानाः (जिनका ज्ञान हर लिया गया है) आसुरम् (आसुरी) भावम् (भाव पर) आश्रिताः (आश्रित) नर-अधमाः (मनुष्यों में नीच) दुष्कृतिनः (दुष्ट कर्म करने वाले) मूढ़ाः (अज्ञानी) माम् (मुझे) न (नहीं) प्र-पद्यन्ते (भजते)।

Meaning

Hindi

जिनके ज्ञान का माया ने अपहरण कर लिया है, जो आसुर स्वभाव धारण करते हैं, जो दुष्कृत्य करने वाले हैं, जो मूढ़ हैं, और जो नरों में अधम हैं, वे मुझे नहीं भजते।


English

Evil-doers, those lacking in wisdom, lowly individuals, whose understanding is clouded by delusion, and who possess demonic qualities do not seek refuge in Me. (7:15)

Commentary

Hindi

आसुरी स्वभाव वाले, कुकर्मी, नराधम मनुष्य ईश्वर को नहीं भजते — भले ही वे देवताओं को भजते हों। लेकिन इसका आशय यह नहीं कि जो भी ईश्वर को नहीं भजते, वे सभी अनिवार्यतः कुकर्मी और नराधम हैं। इन दोनों बातों में फर्क करना जरूरी है।


English

Evildoers, individuals with low moral character, and those inclined toward demonic behavior often do not worship God, even though they may choose to worship other deities. It’s crucial to note that not all atheists, skeptics, or agnostics can be categorized as having demonic qualities simply because they do not seek refuge in God. They are not "evil-doers, lacking in wisdom, and lowly individuals, whose understanding is clouded by delusion." Instead, they are often enlightened individuals in their own right. They also do not inherently "possess demonic qualities." Therefore, it's important to make a clear distinction between these two concepts.