Atma Samyama Yoga
आत्म संयम योग
प्राप्य पुण्यकृतां लोकानुषित्वा शाश्वतीः समाः। शुचीनां श्रीमतां गेहे योगभ्रष्टोऽभिजायते॥ 6:41॥
प्राप्य पुण्य-कृताम् लोकान्, उषित्वा शाश्वतीः समाः, शुचीनाम् श्री-मताम् गेहे, योग-भ्रष्टः अभि-जायते।
योग-भ्रष्टः (योग से गिर गया हुआ व्यक्ति) पुण्य-कृताम् (धर्म के कार्य करने वालों के) लोकान् (लोकों को) प्राप्य (प्राप्त करके) शाश्वतीः (लम्बे) समाः (समय तक) उषित्वा (निवास करके) शुचीनाम् (पवित्र) श्री-मताम् (धन्य और प्रतिष्ठित) गेहे (घरों में) अभि-जायते (जन्म लेता है)।
Hindi
योग से भ्रष्ट हुआ व्यक्ति पुण्य कर्म करने वालों के लोकों में अर्थात स्वर्ग आदि उत्तम लोकों में जाकर, उनमें बहुत समय तक निवास करके, फिर शुद्ध आचरण वाले संपन्न लोगों के घर में जन्म लेता है।
English
Entering and inhabiting for a long time the ethereal planets (like heaven) meant for the virtuous souls, the deviant Yogi is reborn in a pious and prosperous home. (6:41)