Atma Samyama Yoga
आत्म संयम योग
प्रशान्तात्मा विगतभीर्ब्रह्मचारिव्रते स्थितः। मनः संयम्य मच्चित्तो युक्त आसीत मत्परः॥ 6:14॥
प्र-शान्त-आत्मा, विगत-भीः, ब्रह्मचारि-व्रते स्थितः, मनः संयम्य, मत्-चित्तः युक्तः आसीत मत्-परः।
ब्रह्मचारि-व्रते (ब्रह्मचर्य के व्रत में) स्थितः (स्थिर) विगत-भीः (भय-रहित) प्र-शान्त-आत्मा (पूर्ण शांत अंतःकरण वाला) युक्तः (ईश्वर से संपृक्त हुआ) मनः (मन को) संयम्य (संयमित कर) मत्-चित्तः (मन को मुझसे आपूर्ण कर) मत्-परः (मेरे परायण हो कर) आसीत (बैठे)।
Hindi
संयमित-मनवाला ब्रह्मचर्य-व्रती होकर निर्भयता और प्रशांति के साथ ध्यान-योगी ईश्वर-चित्त और ईश्वर-पथगामी होकर अवस्थित होवे।
English
With a profoundly serene mind and devoid of any lingering fears, steadfast in the commitment to celibacy, having harnessed the mind's faculties, and with unwavering consciousness focused on Me, one should assume a meditative posture, dedicating their entire being to Me. (6:14)