5:25श्रीभगवानुवाच

Karma Sannyasa Yoga

कर्म संन्यास योग

Sanskrit Shloka

लभन्ते ब्रह्मनिर्वाणमृषयः क्षीणकल्मषाः। छिन्नद्वैधा यतात्मानः सर्वभूतहिते रताः॥ 5:25॥

Padacheeda (Word-by-Word)

लभन्ते ब्रह्म-निर्वाणम् ऋषयः क्षीण-कल्मषाः, छिन्न-द्वैधाः, यत-आत्मानः, सर्व-भूत-हिते-रताः।

Anvaya (Construction)

क्षीण-कल्मषाः (जो पापों से मुक्त हो चुके हैं) छिन्न-द्वैधाः (जिनके द्वंद्व नष्ट हो चुके हैं) सर्व-भूत-हिते-रताः (जो सभी प्राणियों के कल्याण में लगे रहते हैं) यत-आत्मानः (जो आत्मा-विजयी हैं) ऋषयः (ऐसे ऋषि) ब्रह्म-निर्वाणम् (ब्रह्म-निर्वाण को) लभन्ते (का लाभ प्राप्त करते हैं)।

Meaning

Hindi

जिनके मन के मैल और पाप नष्ट हो गए हैंं, जिनकी दुविधा और द्वैत-भाव नष्ट हो गए हैं, जो सारे प्राणियों के हित में लगे हुए रहते हैं, और जिनका मन विजित हो चुका है, वे ब्रह्म-निर्वाण अर्थात मोक्ष को प्राप्त करते हैं।


English

The sages who have overcome their doubts and dilemmas, whose sins have faded, who have conquered their self and are given to the welfare and well-being of all creatures attain Nirvāna. (5:25)

Commentary

Hindi

यद्यपि यह श्लोक संन्यासियों के लिए है, फिर भी भगवान उनसे भी सभी जीवों के हित में लगे रहने की उम्मीद करते हैं। यह बड़ी विलक्षण बात है, जो गीता को कई महान धर्मग्रंथों से अलग करती है। इस श्लोक की तुलना बौद्ध धर्म के एक आधारग्रंथ धम्मपद के इस वाक्य से करें, जो आत्महित को सर्वोच्च बताता है— "अत्तदत्थं परत्थेन बहुना पि न हापये। अत्तदत्थमभिञ्ञाय सदत्थपसुतो सिया।।" (धम्मपद, 12:10) ("बहुत-से परहित-साधन करके अल्पमात्र भी आत्महित को हानि न पहुँचाएँ। आत्महित की महिमा जानकर मुक्ति-साधन में तत्पर होना चाहिए।") न केवल भगवद् गीता बल्कि रामचरितमानस और भागवतपुराण भी परोपकार को एक बहुत ऊँचे जीवन-मूल्य के रूप में स्वीकार करते हैं। मानस में कामदेव के मुख से ये वचन देखिए— "तदपि करब मैं काजु तुम्हारा। श्रुति कह परम धरम उपकारा॥ पर हित लागि तजइ जो देही। संतत संत प्रसंसहिं तेही॥" (मानस, बा. 83:1) इसमें परोपकार के लिए अपने प्राण भी देने की बात कही गई है। फिर स्वयं भगवान राम का यह उपदेश देखिए— "परहित सरिस धर्म नहिं भाई। परपीड़ा सम नहिं अधमाई॥" (मानस, उ. 40:1)


English

This verse from the Bhagavad-Gitā illuminates a profound aspect of the spiritual path. While primarily directed at renunciates (sannyāsis) who have chosen a life of solitude and dedicated themselves to God-realization, it doesn't exempt them from their responsibility toward serving humanity and all living beings. A soul attaining spiritual illumination is one infused with love and compassion. These individuals recognize the presence of God even in those who may have fallen from grace, extending their love and sympathy to aid them. The Bhagavad-Gitā stands out among many scriptures as it emphasizes the significance of selfless service, even for renunciates, asserting that spirituality should not lead to indifference or neglect of the welfare of others. The words of Bhagawān Rāma in Rām-charit-mānas, 'There is no duty, no religion greater than doing good to others; there is no depravity worse than inflicting pain on others," resonate with this verse of the Bhagavad-Gitā.