Jnana Karma Sannyasa Yoga
ज्ञान कर्म संन्यास योग
तद्विद्धि प्रणिपातेन परिप्रश्नेन सेवया। उपदेक्ष्यन्ति ते ज्ञानं ज्ञानिनस्तत्त्वदर्शिनः॥ 4:34॥
तत् विद्धि प्रणिपातेन, परि-प्रश्नेन, सेवया, उपदेक्ष्यन्ति ते ज्ञानम्, ज्ञानिनः तत्त्व-दर्शिनः।
तत् (उस ज्ञान को) प्रणिपातेन (नम्रता से प्रणाम करके) सेवया (सेवा द्वारा) परि-प्रश्नेन (प्रश्न पूछकर) विद्धि (जानो) ते (वे) तत्त्व-दर्शिनः (सत्य को जानने वाले) ज्ञानिनः (ज्ञानी जन) ज्ञानम् (ज्ञान का) उपदेक्ष्यन्ति (उपदेश करेंगे)।
Hindi
उस ज्ञान को तुम तत्त्वदर्शी (सत्य जानने वाले) ज्ञानियों के पास जाकर जानो। उनको भलीभाँति प्रणिपात (प्रणाम) करने से, उनकी सेवा करने से, और {विनम्रता-पूर्वक} परिप्रश्न करने से वे उस आध्यात्मिक ज्ञान का उपदेश करेंगे,
English
Seek this profound Knowledge from the enlightened sages. Approach them with reverence, serve them earnestly, and humbly present your queries and uncertainties. In their wisdom, they shall bestow upon you the insights of spirituality. (4:34)
Hindi
भगवद्-गीता जिस समय कही गई थी, उस समय छापाखाने का निर्माण नहीं हुआ था, और आध्यात्मिक ज्ञान इतनी सहजता से छपी हुई पुस्तकों के रूप में उपलब्ध नहीं था। किन्तु आज आध्यात्मिक ज्ञान बहुत कुछ प्रामाणिक ग्रंथों—जैसे भगवद्-गीता, भागवत-पुराण, रामचरितमानस आदि—का अध्ययन कर प्राप्त किया जा सकता है। मगर केवल शब्द-ज्ञान प्राप्त कर लेना ही पर्याप्त नहीं होता। उसके पश्चात साधना-पद्धति और उपासना-पद्धति का व्यावहारिक ज्ञान इस श्लोक (गी. 4.34) में बताए गए ज्ञानियों, महात्माओं, संतों और अध्यात्म-विदों से विशेष रूप से प्राप्त किया जाना आवश्यक होता है।
English
This proclamation of the Lord was delivered in an era devoid of printing presses, where the profound wisdom of sages was transcribed onto palm leaves, remaining inaccessible to the public in printed form. Today, the enlightenment and spiritual insights of the self-realized are widely available through printed books, and even ancient palm leaf manuscripts have been transformed into publications. As a result, spiritual seekers can gain a wealth of spiritual wisdom from these literary resources. Foremost among these works is the Bhagavad-Gitā, followed by the Bhāgawata Purāna and the Rām-charit-mānas. Nevertheless, for the exchange of personal spiritual encounters and intricate practices, individuals must still connect with such sages whenever possible. Regrettably, the availability of such self-realized sages has seen a significant decline in modern times. Nonetheless, numerous authentic books elucidating the profound experiences of contemporary accomplished saints are accessible.