Jnana Karma Sannyasa Yoga
ज्ञान कर्म संन्यास योग
न मां कर्माणि लिम्पन्ति न मे कर्मफले स्पृहा। इति मां योऽभिजानाति कर्मभिर्न स बध्यते॥ 4:14॥
न माम् कर्माणि लिम्पन्ति, न मे कर्म-फले स्पृहा, इति माम् यः अभि-जानाति, कर्मभिः न सः बध्यते।
कर्म-फले (कर्म के फल में) मे (मेरी) स्पृहा (इच्छा) न (नहीं) माम् (मुझे) कर्माणि (कर्म) न (नहीं) लिम्पन्ति (लिप्त नहीं करते) इति (इस प्रकार) यः (जो) माम् (मुझे) अभि-जानाति (अच्छी तरह जानता है) सः (वह) कर्मभिः (कर्मों द्वारा) न (नहीं) बध्यते (बँधता)।
Hindi
कर्मों के फल में मेरी कामना नहीं है, इसलिए मुझे कर्म लिप्त नहीं करते, यह ज्ञान जिसे हो जाता है, वह भी कर्म-बंधन में नहीं बँधता।
English
I do not crave the outcomes of My actions; hence, My actions do not bind me. One who knows Me thus unshackles oneself from the bondage of karmas. (4:14)
Hindi
मैं भी तो वास्तव में श्रीकृष्ण ही हूँ—"वासुदेवः सर्वम् इति" (गीता 7.19), अर्थात सभी वासुदेव ही हैं। इसलिए जब श्रीकृष्ण का सच्चा स्वरूप जान गया, तो अपना भी सच्चा स्वरूप स्वतः ज्ञात हो गया। अतः अब मैं भी श्रीकृष्ण की ही तरह कर्म करता हुआ भी कर्मों में लिप्त नहीं होऊँगा।इसलिए जो भी मनुष्य श्रीकृष्ण-स्वरूप और कर्म-विज्ञान को भलीभाँति समझ लेता है, वह भी कर्म करता हुआ कर्मों में लिप्त नहीं होता और कर्म-बंधन में नहीं बँधता।
English
Here, "knowing Krishna" carries profound significance. It surpasses mere knowledge about Krishna derived from the Gitā or other scriptures. It entails a direct, firsthand realization of Krishna—an intimate acquaintance with His all-encompassing nature, devoid of any hearsay. When one comprehends Krishna in His entirety, it leads to Self-realization, as the individual Self is a fragment of Krishna or Ishvara (10:20;15:7). Krishna is inseparable from Ishvara or God, embodying the Ultimate Reality, as reiterated in various verses of the Gitā, such as 7:24, 9:11, and 15:18. Hence, in understanding Krishna, one also comprehends oneself. This realization leads to the dissolution of all attachment to one's actions and their outcomes, rendering them incapable of binding one to the worldly cycle. With this realization, liberation or Nirvāna is attained, freeing one from the cycle of birth and death.