3:33श्रीभगवानुवाच

Karma Yoga

कर्म योग

Sanskrit Shloka

सदृशं चेष्टते स्वस्याः प्रकृतेर्ज्ञानवानपि । प्रकृतिं यान्ति भूतानि निग्रहः किं करिष्यति॥ 3:33॥

Padacheeda (Word-by-Word)

सदृशम् चेष्टते स्वस्याः प्रकृतेः ज्ञान-वान् अपि, प्रकृतिम् यान्ति भूतानि निग्रहः किम् करिष्यति।।

Anvaya (Construction)

भूतानि (सभी प्राणी) प्रकृतिम् (अपनी प्रकृति के अनुसार) यान्ति (चलते हैं) ज्ञान-वान् (ज्ञानी) अपि (भी) स्वस्याः (अपनी) प्रकृतेः (स्वभाव) सदृशम् (अनुकूल) चेष्टते (आचरण करता है) निग्रहः (नियंत्रण) किम् (क्या) करिष्यति (कर सकेगा)।

Meaning

Hindi

ज्ञानी व्यक्ति भी अपनी प्रकृति के अनुसार बर्ताव करता है। सभी प्राणी {अपनी-अपनी} प्रकृति की अनुसार बर्ताव करते हैं। फिर वहाँ निग्रह या जबरदस्ती क्या करेगी?


English

Everyone is under the sway of the Nature. Even the knowledgeable ones act according to their nature. How much will efforts to restrain accomplish? (3:33)

Commentary

Hindi

प्रवृत्तियों का निग्रह या दमन न किया जाए — यह आशय नहीं है। निग्रह करने के बावजूद मनुष्य अपनी प्रकृति के अनुसार कर्म करने को प्रेरित होता है — इतना ही आशय है। ज्ञान और समझदारी विकसित करने से, अभ्यास से तथा भक्ति-भाव के जगने से, अपनी प्रकृति में क्रमशः संपूर्ण परिवर्तन आता है।


English

This verse does not intend to suggest that restraint on the inherent tendencies is not to be attempted or is impossible. It only conveys that it is challenging. Yet, by developing knowledge and understanding, through efforts and practice, and through the feeling of devotion to God being aroused, the inherent tendencies constituting the character may undergo a complete transformation. The subsequent verse suggests the imperative of exerting effort to liberate oneself from the sway of innate nature.