Sankhya Yoga
सांख्य योग
त्रैगुण्यविषया वेदा निस्त्रैगुण्यो भवार्जुन। निर्द्वन्द्वो नित्यसत्त्वस्थो निर्योगक्षेम आत्मवान्॥ 2:45॥
त्रै-गुण्य-विषयाः वेदाः, निः-त्रै-गुण्यः भव, अर्जुन! निर्-द्वन्द्वः, नित्य-सत्त्व-स्थः, निर्-योग-क्षेमः, आत्म-वान्।
अर्जुन (हे अर्जुन), वेदाः (वेद) त्रै-गुण्य-विषयाः (तीन गुणों के विषय में) हैं निः-त्रै-गुण्यः (तीन गुणों से रहित) निर्-द्वन्द्वः (सभी द्वंद्वों से मुक्त), नित्य-सत्त्व-स्थः (सत्त्व में स्थित), निर्-योग-क्षेमः (योग और क्षेम की चाहत से मुक्त), आत्म-वान् (आत्मा में स्थित) भव (हो)।
Hindi
वेद मुख्य रूप से त्रिगुणात्मक जगत से संबंधित हैं, अर्थात प्रकृति के गुणों के बने भोगों और उन भोगों को प्राप्त करने के साधनों का प्रतिपादन करने वाले हैं। हे अर्जुन, तुम प्रकृति के तीनों गुणों से ऊपर उठकर—त्रिगुणातीत होकर—उन भोगों एवं उनके साधनों में आसक्तिहीन होकर, समस्त द्वैतों तथा योग-क्षेम, {अर्थात लाभ और सुरक्षा} की चिंताओं से मुक्त होकर, आत्म-परायण हुए सदा अपने मूल {त्रिगुणातीत आत्मा के} अस्तित्व में स्थित रहा करो।
English
O, Son of Prithā! The Vedas predominantly cater to worldly pursuits rooted in the tri-fold Modes (Gunas) of Nature. Transcend these three Gunas, and anchor yourself in your intrinsic nature. Release yourself from inner conflicts and liberate yourself from concerns of acquisition and safeguarding. (2:45)
Hindi
निष्त्रैगुण्य' या 'त्रिगुणातीत' का अर्थ है प्रकृति के तीनों गुणों—तमोगुण, रजोगुण और सत्त्वगुण—से ऊपर या परे। एक मत के अनुसार त्रिगुणातीत अवस्था वास्तव में कोई स्वतंत्र चौथी अवस्था नहीं है, बल्कि सत्त्वगुण की ही एक ऊँची अवस्था है। भगवद्-गीता के आगे आने वाले वचनों से यह प्रतीत होता है कि न्रिगुणातीत अवस्था सत्त्वगुणी अवस्था से ऊपर एक स्वतंत्र चौथी अवस्था है। राग-द्वेष, सुख-दुःख, पाप-पुण्य, सुकृत-दुष्कृत, सर्दी-गरमी, उतार-चढ़ाव आदि जो द्वित्व हैं, यहाँ उनकी ओर संकेत है। ये पारिभाषिक शब्द हैं। जो प्राप्त किया गया उसे 'योग' और प्राप्त की गई वस्तु की रक्षा को 'क्षेम' कहते हैं।
English
To delve deeper into this subject with clarity, it’s imperative to understand Prakriti (Nature) and her three Gunas (Qualities or Modes). Fundamentally, two infinite forces shape and sustain the universe: the Formless Supreme Being (Brahm) and the intangible, Primordial Nature (Parā-Prakriti). Both are eternal, without a beginning or end. From the Supreme Being emanate individual souls, which are pure points of consciousness and are intrinsically aligned with the Divine Essence. Conversely, the tangible realm we perceive, known as Aparā-Prakriti, originates from unmanifest Primordial Nature. When these tangible elements of Nature intertwine with the pure points of consciousness - the souls - life forms emerge. This intangible, Primordial Nature is considered the Divine Power of God and is characterized by three interwoven Modes or Qualities (Gunas) — the foundational building blocks of the entire material universe, encompassing the physical and mental aspects of all beings. All the pleasures and experiences of the world arise from these Gunas, which also bring about the veil of Ignorance that binds the soul to the world. True self-awareness or realization of the Divine is achieved only when one transcends these three Gunas. It’s noteworthy that the Vedas and related Vedic practices, while sacred, don’t directly help in transcending these Gunas. They instead keep us immersed in the material world of which even the heavenly realms are just a refined aspect.