Sankhya Yoga
सांख्य योग
नासतो विद्यते भावो नाभावो विद्यते सतः। उभयोरपि दृष्टोऽन्तस्त्वनयोस्तत्त्वदर्शिभिः ॥ 2:16॥
न असतः विद्यते भावः, न अभावः विद्यते सतः, उभयोः अपि दृष्टः अन्तः तु अनयोः तत्त्व-दर्शिभिः।
असतः (असत् की) भावः (सत्ता) न (नहीं) विद्यते (है) तु (और) सतः (सत् का) अभावः (अभाव) न (नहीं) विद्यते (है) अनयोः (इन) उभयोः (दोनों का) अपि (ही) अन्तः (तत्त्व) तत्त्व-दर्शिभिः (तत्त्वज्ञानी व्यक्तियों द्वारा) दृष्टः (देखा गया है)।
Hindi
जो नहीं (असत) है वह हो नहीं सकता, और जो (सत) है, उसका अभाव नहीं होता। तत्त्व-ज्ञानी, अर्थात वास्तविक सच्चाई जानने वाले, व्यक्तियों ने इस प्रकार 'है और नहीं है' (सत और असत) इन दोनों का अंतिम रूप से रहस्य समझ लिया है।
English
The ephemeral never truly exists, while the eternal remains untouched by time. Those who have glimpsed the Truth understand the essence of both. (2:16)
English
The body is ephemeral while the soul eternal. But, does the body not exist because it is "ephemeral," as the verse says? We will explore such existential issues as we progress.