Moksha Sannyasa Yoga
मोक्ष संन्यास योग
इति ते ज्ञानमाख्यातं गुह्याद्गुह्यतरं मया। विमृश्यैतदशेषेण यथेच्छसि तथा कुरु॥ 18:63॥
इति ते ज्ञानम् आ-ख्यातम् गुह्यात् गुह्य-तरम् मया; वि-मृश्य एतत् अ-शेषेण, यथा इच्छसि तथा कुरु।
इति (इस प्रकार) गुह्यात् (गुप्त से भी) गुह्यतरम् (अधिक गुप्त) ज्ञानम् (ज्ञान) मया (मेरे द्वारा) ते (तुमसे) आख्यातम् (कहा गया है); एतत् (इसको) अशेषेण (पूर्ण रूप से) विमृश्य (भली-भाँति विचार करके) यथा (जैसे) इच्छसि (इच्छा करते हो) तथा (वैसे) कुरु (करो)।
Hindi
मैंने तुम्हारे समक्ष यह परम गोपनीय ज्ञान प्रकाशित कर दिया; अब तुम इसपर भलीभाँति विचारकर जैसी इच्छा हो, वैसा करो।
English
I have imparted this supremely confidential knowledge to you; now, after careful contemplation, do as you like. (18:63)
Hindi
भगवान ने श्लोक 5:14 में पहले ही कह दिया है कि वे किसी के कर्तापन को स्वयं नहीं रचते। इसलिए वे यहाँ भी अर्जुन पर दबाव नहीं डालते; उसे विचार कर स्वयं अपने कर्म की जिम्मेदारी लेने को कहते हैं — "जैसी इच्छा हो, वैसा करो!" अर्थात, इस प्रकार यह गोपनीय से भी अति गोपनीय ज्ञान मैंने तुमसे कह दिया; अब तुम इस रहस्ययुक्त ज्ञान को भली-भाँति विचार कर, जैसे चाहो वैसा करो।
English
In verse 5:14 of the Bhagavad-Gitā, God affirms that He does not create agency or doership in anyone, highlighting the principle that individuals possess Freedom of Will. Consequently, God does not force or pressure Arjuna but instead leaves him with the freedom to exercise his own will and make choices. He advises Arjuna to take responsibility for his actions after thoroughly considering the guidance provided by the Lord, ultimately stating, “Do as you wish.” This underscores the significance of individuals making informed and conscious decisions while recognizing their own agency and accountability for their choices.